‘मैं जनगणना विभाग से हूं’ कहकर फ्लैट में घुसी महिला… फिर आए 2 युवक, लीलावती अम्मा के साथ जो हुआ वो चौंकाने वाला है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

झारखंड के जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में बदमाशों ने जनगणना कर्मी बनकर फ्लैट में प्रवेश किया और एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उनके जेवर लूट लिए। जानकारी के अनुसार, फ्लैट में अकेली मौजूद लीलावती अम्मा के घर एक महिला पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मी बताकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान 2 युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर लीलावती अम्मा को धक्का देकर फ्लैट के अंदर बंधक बना लिया।

सोने की चेन उतरवा ली, कान की बाली छीनी

पीड़िता के अनुसार, करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने उन्हें फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और गले से सोने की चेन तथा कान की बाली उतरवा ली गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। मारपीट में लीलावती अम्मा के मुंह में गंभीर चोट लगी है तथा उनका एक दांत भी टूट गया।

बदमाशों ने महिला से मारपीट कर जेवर लूटे।

Image Source : REPORTER INPUTबदमाशों ने महिला से मारपीट कर जेवर लूटे।

बालकनी में बंद कर भागे बदमाश

लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़िता को फ्लैट की बालकनी में बंद कर फरार हो गए। किसी तरह बालकनी से शोर मचाकर उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही लीलावती अम्मा के पति बी. एस. पिल्लै, जो डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस फुटेज के माध्यम से फ्लैट में आने वाली महिला और उसके साथ पहुंचे दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया या फिर किसी अन्य तरीके से फ्लैट की जानकारी हासिल की थी। वहीं, वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

(रिपोर्ट- गंगाधर पांडे)

यह भी पढ़ें-

गिरवी रखा सोना बेचा, ग्राहक ने सीधे ज्वैलर को किडनैप कर लिया, पत्नी से 79 ग्राम सोने के गहने लूटे

बुर्का पहन गहने खरीदने आईं 4 महिलाओं ने चुराया 1.5 किलो सोना, CCTV में कैद हुई घटना



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें