लुधियाना की स्टील फैक्ट्री में हादसा, पिघला लोहा गिरने से 5 मजदूर झुलसे; एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

लुधियाना: शहर के अलौड़ गांव में एक स्टील रोलिंग मिल में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लोहा पिघलाने के दौरान अचानक गर्म पिघला हुआ मटेरियल आस-पास मौजूद मजदूरों पर जा गिरा। इस हादसे में छह मजदूर झुलस गए और घायल हो गए। आनन-फानन में घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाकी मजदूरों का अभी भी इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर फैक्ट्री के मालिक ने कहा कि उसके द्वारा घायल मजदूरों की हर संभव मदद की जाएगी। घटना के बाद पुलिस की टीम ने भी मामले का संज्ञान लिया। पुलिस का कहना है कि यह घटना किस वजह से हुई है इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोहा पिघलाने के दौरान हुआ हादसा

दरअसल, खन्ना के भादला रोड स्थित अलौड़ गांव में स्थित एक स्टील रोलिंग मिल की फर्नेस इकाई में एक हादसा हो गया। शनिवार को लोहा पिघलाने के दौरान फर्नेस में अचानक उबाल आने से गर्म पिघला हुआ मटेरियल मजदूरों पर जा गिरा। इस हादसे में 6 मजदूर झुलस गए, जिससे मिल में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल खन्ना शहर के नर्सिंग होम में पहुंचाया गया। इनमें से तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना शहर के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों का इलाज अभी भी जारी है। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हीटिंग प्रक्रिया के दौरान इंगट और बिलेट तैयार किए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पिघले मटेरियल में पाइप, शॉकर या कोई छोटा टुकड़ा रह जाने से गैस बनी, जिससे अचानक उबाल आया और गर्म मटेरियल के छींटे मजदूरों पर पड़ गए। फैक्ट्री के मालिक का कहना है घायल हुए मज़दूरों की उनके द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। वहीं थाना सदर के इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

हैदराबाद में गिरा सात मंजिला निर्माणाधीन मकान, 2 की मौत; दो घायल



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें