दिल्ली में पुलिस PCR वैन में शराब पीने के मामले में एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड और ड्राइवर लाइन हाजिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दिल्ली में पुलिस PCR वैन में शराब पीने की घटना के मामले में कार्रवाई हुई है और हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस घटना में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है। इनमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल और DTC का एक ड्राइवर शामिल है। हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि DTC ड्राइवर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। DTC की ओर से उसके खिलाफ दुर्व्यवहार को लेकर विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।

वीडियो में शराब की बोतलें पकड़े दिखे थे दोनों

बता दें कि दिल्ली पुलिस के एक कर्मी और डीटीसी के एक ड्राइवर के विरुद्ध वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। उस वीडियो में वे दोनों शराब की बोतल पकड़े दिखे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीसीआर वाहन के अंदर कर्मचारी एक शराब की बोतल पकड़े हुए नजर आए थे।

दिल्ली पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस कमिश्नर (पीसीआर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना की पड़ताल पहले ही की जा चुकी है। डीटीसी ड्राइवर और दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की पहचान कर ली गई है। हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।”

किसी भी तरह का कदाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

ये भी बताया गया है कि डीटीसी ने अपने ड्राइवर के विरुद्ध विस्तृत विभागीय कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस किसी भी तरह के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करती है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में इन कर्मियों की पहचान उजागर नहीं की है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने D4C में बम धमकी ईमेल और महिला-बाल साइबर अपराध के लिए विशेष यूनिट्स का गठन किया था। ये सेल स्कूलों सहित अन्य संस्थानों को मिलने वाले बम की धमकी के फर्जी ईमेल और टेक्नोलॉजी के माध्यम से भेजे गए धमकी भरे मैसेज की जांच करेगा।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 44 लाख रुपये की लूट पर बड़ा खुलासा! कारोबारी के बेटे समेत 2 गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें