सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद CM देवेंद्र फडणवीस ने उठाया कड़ा कदम, जांच का आदेश जारी किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से गुरुवार को एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर एक गुरुद्वारे में हमला किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक निहंग ने चाकू लेकर सुखबीर बादल पर हमला किया। इस हमले में सुखबीर और उनके एक गार्ड के घायल होने की खबर सामने आई है। अब इस पूरी घटना का संज्ञान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी लिया है। सीएम फडणवीस ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।

CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

सामने आई जानकारी के अनुसार, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर सिंह बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि फडणवीस ने नांदेड़ के एसपी से इस घटना के बारे में जानकारी ली है और उन्होंने इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

कैसी है सुखबीर बादल की हालत?

नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बारे में जिले के कलेक्टर डॉ राहुल करदेले ने कहा- “उन्हें हल्की चोट आई है, और स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के एक PSI को भी चोट लगी है। दोनों की हालत अभी स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। दोनों के हाथ पर चोट लगी है। बादल के दाहिने हाथ के निचले हिस्से (फोरआर्म) पर लगभग चार से पांच सेंटीमीटर का घाव है और डॉक्टर अभी उनका इलाज कर रहे हैं। यह एक निजी दौरा था। कलेक्टर ऑफिस को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन चूंकि उन्हें Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए उन्हें पूरी पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी।”

गृह राज्य मंत्री ने दिया पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर कहा कि उनकी आईजी से बात हुई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले दो साल से गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था। उसने किसी नुकीली चीज से हमला किया। हमले को रोकने के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। योगेश कदम ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल और सुरक्षा कर्मी को लगी चोटें गंभीर नहीं हैं। दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। पूरे मामले की महाराष्ट्र पुलिस गहन जांच करेगी और नांदेड पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। हमले के पीछे कोई साजिश है या कोई दूसरा एंगल, इसकी भी जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य जांच एजेंसियों की मदद ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘2026 पंजाब के लिए खुशियों भरा साल साबित हो’, सुखबीर सिंह बादल ने स्वर्ण मंदिर में की प्रार्थना

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे सुखबीर सिंह बादल? कर दिया ऐलान



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें