अखिलेश यादव ने बताया ‘PDA’ का नया फुलफॉर्म, बोले- P से प्रोटेस्ट, D से डेमोंस्ट्रेशन और A से एक्टिविस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने PDA वाले नारे को लेकर नई बात कही है। अखिलेश यादव बोले कि PDA का जो नारा है, इसमें P से प्रोटेस्ट भी आ रहा है। जो डेमोंस्ट्रेशन करते हैं वो D भी आ रहा है और A से एक्टिविस्ट लोग भी शामिल हो रहे हैं। प्रोटेस्ट करने वाले लोग, डेमोंस्ट्रेशन करने वाले लोग और एक्टिविस्ट लोग जो अपनी बात रखना चाहते हैं, वो PDA में हैं।

PDA को पेशेंस और डिसिप्लिन से भी जोड़ा

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल यही नहीं, एक साथी ने कहा कि अगर आप पेशेंस रखेंगे, डिसिप्लिन आपके अंदर होगा और आपके पॉजिटिव एक्शन होंगे, तो आपकी पीडीए की सरकार को कोई रोक नहीं सकता है।

PDA के जरिए विरोधियों पर भी साधा निशाना

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले कि विरोधी लोगों को पीडीए से और पीडीए के फुल फॉर्म से भी पेट में दर्द हो रहा है। पीडीए प्रोग्रेसिव है। पीडीए विजनरी है। और जो विजनरी होते हैं वो लगातार जोड़ते हैं। बदलाव आता है तब आप विजनरी, डेवलपमेंट के साथ चलते हैं।

रक्षाबंधन में बसों की बदइंतजामी को लेकर लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी त्योहार पर सरकार ने दावा किया कि अपनी बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर फ्री बस उपलब्ध कराएंगे। लेकिन पूरे प्रदेश में जो हालत थी, इतने दबाव के बाद भी प्रेस के लोगों ने बहुत कुछ लिखा है। कहीं इस सरकार का इंतजाम नहीं था। कहीं फ्री बस नहीं थी। वह खबरें आपको भी पता हैं।

सामंतवादी लोगों को पीडीए से घबराहट

समाजवादी पार्टी चीफ ने आगे कहा कि सरकार को कोई परवाह नहीं है। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं, ना कभी तानाशाही चली थी, ना तानाशाही चलेगी क्योंकि आम लोग जागरूक हैं। पुरातनपंथी संकीर्ण सोच वाले सामंतवादी लोगों को पीडीए से घबराहट है। जब नए लोग जुड़ते हैं तो घबराहट और बढ़ जाती है। ये पीडीए को रोकने के लिए न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं।

BJP के नैरेटिव से रहना होगा सावधान

अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने 5 हजार साल से समस्या झेली है। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर ने कुछ हद तक इसे सामान्य करने की कोशिश जरूर की है। बीजेपी की तरफ से बहुत से नैरेटिव गढ़े जाएंगे, इन सारे नैरेटिव से हम सब लोगों को सावधान रहना है। इससे पहले हाल ही में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह आरक्षण खत्म करना चाहती है

ये भी पढ़ें- ‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें