सितंबर से महंगी हो जाएंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर, i20, ऑरा जैसी तमाम कारें, हुंडई फिर बढ़ाएगा गाड़ियों की कीमत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड एक बार फिर अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रहा है। हुंडई के इस फैसले से क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर, i20, ऑरा जैसी कंपनी की तमाम कारें महंगी हो जाएंगी। कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी की भारतीय यूनिट, लागत से जुड़े दबाव को कम करने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की प्लानिंग में है। ये कीमतें अगले ही महीने यानी सितंबर से बढ़ाई जा सकती हैं।

अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से बढ़ाई जाएंगी कीमतें

हुंडई मोटर इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि कीमतों में की जाने वाली बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा कि कच्चे माल और कमोडिटी की बढ़ती लागत, ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी और लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं समेत कई वजहों से उसे गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। 

लागत का बोझ अपने कंधों पर उठाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है कंपनी

ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा कि वो बढ़ी हुई लागत का बोझ अपने कंधों पर उठाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो। फिलहाल, कंपनी की पोर्टफोलियो में शुरुआती मॉडल ग्रैंड आई10 निओस से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 तक शामिल हैं। इनकी कीमतें करीब 5.6 लाख से 55.7 लाख रुपये के बीच हैं। इनके अलावा, हुंडई के पोर्टफोलियो में क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक, वैन्यू, एक्सटर, आई20, वरना, ऑरा और अल्काजार जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं।

इस साल पहले ही 2 बार कीमतें बढ़ा चुकी है कंपनी

बताते चलें कि हुंडई इस साल पहले ही दो बार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुका है। सितंबर से लागू होने वाली नई बढ़ोतरी, इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने 1 जनवरी से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 0.6% की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद, हुंडई ने जून में भी अपनी कारों के दाम 12,800 रुपये तक बढ़ाए थे।

कंपनी के एक्सपोर्ट में गिरावट

बताते चलें कि हुंडई मोटर इंडिया के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही भी अच्छी नहीं गुजरी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, क्योंकि पश्चिम एशिया के खराब माहौल और कंपनी के एक सप्लायर, Mobis की फैक्ट्री में आग लगने के कारण कुछ समय के लिए प्रोडक्शन रुक गया था।

ये भी पढ़ें

35% प्रीमियम के साथ हुई थी IPO की लिस्टिंग, पहले दिन 48% की बढ़त लेकर बंद हुआ Shiprocket का शेयर



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें