CM आवास की ओर बढ़े अमृतपाल के समर्थक, चंडीगढ़ में भारी सुरक्षा, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

खालिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में समर्थक पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और मुख्यमंत्री आवास के आसपास अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सीएम आवास के पास BNS की धारा 163 लागू 

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-45 चौक पर भारी बैरिकेडिंग की गई है। पूरे क्षेत्र को कंटीली तारों से घेर दिया गया है और बैरिकेड्स पर BNS की धारा 163 लागू होने संबंधी बैनर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चंडीगढ़ पुलिस के साथ पैरामिलिट्री बलों की भी तैनाती की गई है।

2 से 3 हजार समर्थक चंडीगढ़ पहुंचे

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए करीब 2 से 3 हजार समर्थक चंडीगढ़ पहुंचे। इनमें से कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर शहर में दाखिल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और कड़ी कर दी। पंजाब मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है।

वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी तैयार रखे गए

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी तैयार रखे हैं। जिस स्थान पर बैरिकेडिंग की गई है, वहां से पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, क्योंकि चंडीगढ़ में प्रवेश कर चुके सिख संगठनों के प्रदर्शनकारी किसी भी समय मुख्यमंत्री आवास के निकट लगाए गए बैरिकेड्स तक पहुंच सकते हैं फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कौन है अमृतपाल सिंह?

अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब (पंजाब) से लोकसभा सांसद हैं। वह स्वयं को सिख धर्म प्रचारक बताते हैं, जबकि भारत सरकार की एजेंसियां उन्हें अलगाववादी (खालिस्तान समर्थक) विचारों से जुड़ा मानती हैं। उनके समर्थक उन्हें सिख अधिकारों की आवाज बताते हैं, जबकि आलोचकों का आरोप है कि उनकी गतिविधियां उग्र अलगाववाद को बढ़ावा देती हैं। अमृतपाल सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। 

ये भी पढ़ें:

रवनीत सिंह बिट्टू का ध्यान अब पंजाब चुनाव पर, लुधियाना से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें