Apple ने रचा नया इतिहास! ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी बनी, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने शेयर बाजार में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी कुछ समय के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की दूसरी लिस्टेड कंपनी बन गई। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ Nvidia के नाम थी। एप्पल के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को भी शानदार फायदा हुआ और कंपनी ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

मंगलवार को कारोबार के दौरान Apple का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़कर 342.89 डॉलर के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तेजी के दम पर कंपनी का मार्केट कैप कुछ समय के लिए 5.036 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि कारोबार बंद होने तक शेयरों की बढ़त थोड़ी कम हो गई और यह 340.08 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बावजूद कंपनी का मार्केट कैप लगभग 4.99 ट्रिलियन डॉलर रहा। सोमवार को एप्पल ने Nvidia को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी का स्थान भी फिर से हासिल कर लिया।

इस महीने निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

एप्पल के शेयरों में जुलाई महीने के दौरान करीब 17.5 फीसदी की तेजी आई है। इससे पहले पिछले महीने इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं साल 2026 की शुरुआत से अब तक कंपनी का शेयर करीब 25 फीसदी चढ़ चुका है। इस प्रदर्शन के दम पर एप्पल ने एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अल्फाबेट जैसी बड़ी टेक कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति और मजबूत प्रोडक्ट इकोसिस्टम ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

सितंबर से नए CEO संभालेंगे कमान

एप्पल ने जॉन टर्नस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर 2026 से टिम कुक की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। टिम कुक के नेतृत्व में एप्पल ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कार्यकाल में कंपनी ने पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर, फिर 2 ट्रिलियन डॉलर और उसके बाद 3 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया। अब जॉन टर्नस ऐसे समय में कंपनी की कमान संभालेंगे, जब एप्पल AI तकनीक में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

2026 में बेचे 24 से ज्यादा आईफोन

एप्पल ने साल 2025 में दुनियाभर में करीब 24.7 करोड़ (247 मिलियन) आईफोन की शिपमेंट की, जो अब तक का उसका सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले एप्पल ने 2021 में 23.4 करोड़ (234 मिलियन) एप्पल की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, 2026 की पहली छमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है।

AI और नए प्लान पर रहेगा फोकस

कंपनी जल्द ही अपने नए AI आधारित सिरी को ग्राहकों के लिए पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा एप्पल ने Klarna के साथ मिलकर नया डिवाइस लीजिंग प्रोग्राम भी शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक iPhone, Mac, iPad और Apple Watch जैसी डिवाइस मासिक किस्तों पर ले सकेंगे। बाजार को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में AI और नए प्रोडक्ट्स की बदौलत एप्पल की ग्रोथ और मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Apple की भारत में नई सेल, सस्ते मिल रहे iPad Air, MacBook Air जैसे डिवाइसेज



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें