पार्टनर हैं या ‘केयरटेकर’? जानिए क्या है ‘Mankeeping’, क्यों परेशान हैं पत्नियां? चुपके से बर्बाद कर रहा कपल्स का रिश्ता!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Toxic Relationship Habits : सुबह के आठ बजे हैं. स्नेहा एक हाथ से ऑफिस का बैग पैक कर रही है और दूसरे हाथ से अपने 30 वर्षीय पति राहुल के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक कर रही है. तभी बेडरूम से राहुल की आवाज आती है, “मेरी नीली शर्ट कहां है?”
दूसरी तरफ, रिया की कहानी देखिए. रिया और उसका पार्टनर साथ रहते हैं. रिया न सिर्फ पूरे घर की ग्रॉसरी मैनेज करती है, बल्कि अपने पार्टनर के पूरे परिवार के बर्थडे याद रखकर गिफ्ट्स भी वही भेजती है. जब उसने थककर एक दिन पार्टनर से शिकायत की, तो जवाब मिला, “तुमने कहा ही नहीं, कह देती तो मैं कर देता.”

ये सिर्फ दो घरों की कहानियां नहीं हैं, बल्कि यह उस खामोश महामारी की झलक है जिसे आज ‘Mankeeping’ (मैनकीपिंग) कहा जा रहा है. इसमें महिलाएं अपने पार्टनर की प्रेमिका या पत्नी नहीं, बल्कि उनकी अनऑफिशियल ‘केयरटेकर’, ‘मैनेजर’ या ‘मां’ बन जाती हैं.

रिश्ता एक साझेदारी (Partnership) है, ना कि किसी को पालने-पोसने का काम. जब दोनों पार्टनर बराबरी से जिम्मेदारी उठाएंगे, तभी रिश्ता मजबूत और खुशहाल रह पाएगा.

कपड़े ढूंढने से लेकर मानसिक तनाव संभालने तक, पुरुष धीरे-धीरे अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों से बेपरवाह हो जाते हैं. शुरुआत में जो चीज प्यार और परवाह लगती है, वही बाद में महिला के लिए भयंकर ‘इमोशनल बर्नआउट’ बन जाती है. यह आदत बिना किसी शोर-शराबे के कपल्स के बीच से रोमांस और बराबरी के अहसास को खत्म कर रही है.

आखिर क्या है यह ‘Mankeeping’?

मैनकीपिंग की शुरुआत बहुत छोटे-छोटे कामों से होती है, जिन्हें शुरुआत में प्यार और देखभाल का नाम दिया जाता है. लेकिन वक्त के साथ यह एक आदत और फिर एक तरफा जिम्मेदारी बन जाती है.

दैनिक काम संभालना: पार्टनर के डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करना, उसके कपड़े अलमारी में रखना, उसके लिए ग्रॉसरी की लिस्ट बनाना या उसके बिल पे करना.

इमोशनल और सोशल मैनेजमेंट: पार्टनर के दोस्तों और परिवार के जन्मदिन याद रखना, उसके लिए गिफ्ट खरीदना, और उसके खराब मूड को ठीक करने की जिम्मेदारी खुद पर लेना.

बुनियादी जीवन कौशल सिखलाना: एक वयस्क पुरुष को यह सिखाना कि खाना कैसे गर्म करना है, बुनियादी साफ-सफाई कैसे रखनी है या बुनियादी शिष्टाचार कैसे निभाना है.

महिलाएं क्यों हैं परेशान?
इस ट्रेंड की वजह से महिलाएं खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह थका हुआ (Emotional Burnout) महसूस कर रही हैं. समस्या यह नहीं है कि वे अपने पार्टनर का ख्याल रखती हैं, समस्या यह है कि ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी मान लिया जाता है, न कि एक आपसी सहयोग.

मानसिक थकान (Mental Load): पुरुषों को लगता है कि घर का सामान लाना ही काम है, लेकिन “घर में क्या खत्म हुआ है और कब लाना है” यह सोचना सबसे बड़ा काम होता है. इस मेंटल लोड की वजह से महिलाएं हमेशा तनाव में रहती हैं.

रोमांस का खत्म होना: जब एक औरत अपने पार्टनर की मां या मैनेजर की तरह बर्ताव करने लगती है, तो रिश्ते से अट्रैक्शन और रोमांस गायब हो जाता है. आप उस इंसान से फ्लर्ट या रोमांटिक फील कैसे कर सकती हैं, जिसे आपको सुबह जगाने से लेकर मोजे ढूंढने तक की हिदायत देनी पड़ती है?

समानता का अभाव: एक स्वस्थ रिश्ता बराबरी पर टिकता है. जब एक पार्टनर हमेशा ‘देने वाले’ और दूसरा ‘सिर्फ लेने वाले’ के रोल में होता है, तो रिश्ते में कड़वाहट (Resentment) पैदा होने लगती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

चुपके से कैसे बर्बाद हो रहा है रिश्ता?
मैनकीपिंग की सबसे खतरनाक बात यह है कि यह अचानक नहीं होती. यह एक ‘स्लो पॉइज़न’ की तरह काम करती है. पुरुष धीरे-धीरे अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों से बेपरवाह हो जाते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि पीछे संभालने के लिए पार्टनर मौजूद है.

दूसरी ओर, महिलाएं धीरे-धीरे खीझने लगती हैं. जब उनकी इस थकान को समझा नहीं जाता, तो बहस शुरू होती है. पुरुष अक्सर यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं, “मैंने तो नहीं कहा था कि तुम यह सब करो.” लेकिन असल में, अगर महिलाएं वो काम न करें, तो घर का संतुलन ही बिगड़ जाता है.

इस चक्र को कैसे तोड़ें?
अगर आप भी इस दौर से गुजर रही हैं, तो इस रिश्ते को बचाने और अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ कदम उठाना जरूरी है:

  • अपने पार्टनर को उनके हिस्से के काम खुद करने दें. अगर वे अपने मोजे या बिल भूल जाते हैं, तो उन्हें उसके नतीजों का सामना करने दें.
  • पार्टनर को बैठकर समझाएं कि आप उनकी पार्टनर हैं, उनकी मां या मैनेजर नहीं.
  • जिम्मेदारियों का साफ बंटवारा करें. घर और जिंदगी से जुड़े कामों को स्पष्ट रूप से बांटें.

रिश्ता एक साझेदारी (Partnership) है, ना कि किसी को पालने-पोसने का काम. जब दोनों पार्टनर बराबरी से जिम्मेदारी उठाएंगे, तभी रिश्ता मजबूत और खुशहाल रह पाएगा.



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें