राजगढ़ में जन विश्वास शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली मोटरसाइकिल, टीबी मरीजों को बांटी फूड बास्केट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमपी शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्सय विभाग राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा, एसपी अमित कुमार तोलानी ने लोगों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस शिविर के दौरान राज्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को मोटरसाइकिल भी दी। इस शिविर के दौरान राज्यमंत्री पंवार ने शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं शिविरों का निरीक्षण किया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया। साथ ही उद्यम संवाद में सहभागिता कर उद्यमियों से संवाद किया तथा एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद कर उनके कार्य, उपलब्धियों एवं अनुभवों की जानकारी ली।

जनता की सेवा से ही लोकतंत्र में विश्वास 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि पहले राजा की सरकार होती थी। आज जनता जिसे चाहती है उसे सरकार बनाती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा करके ही उसका विश्वास प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ कहते हैं। यही सेवा की भावना हम सभी में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारी बहनें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रही हैं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह का 1.5 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्राप्त किया है, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

छोटे विवाद गांव में ही सुलझाने का प्रयास करें

स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि गांवों में कई बार विवाद भाई-भाई के बीच होते हैं। ऐसे छोटे विवादों को न्यायालय तक ले जाने के बजाय गांव में ही बातचीत एवं समझाइश से समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाद होने पर पहले गांव के मुखिया एवं स्थानीय स्तर पर समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में दोनों पक्षों को सुनना आवश्यक है, लेकिन इसके बाद समाधान भी होना चाहिए। शासन का काम जनता की सेवा करना है। समाज में भाईचारा बना रहे और लड़ाई-झगड़े कम हों, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

जनविश्वास शिविर केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं

राज्यमंत्री ने कहा कि ये शिविर केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। शिविर के बाद भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुनें, उचित मार्गदर्शन दें और समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कुशलता से कार्य किया जा रहा है। लगभग 50 गांवों तक शिविर की जानकारी पहुंची और सुठालिया में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यालय एक स्थान पर उपलब्ध कराए गए, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़े। उन्होंने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

(इनपुट – गोविंद सोनी)

ये भी पढ़ें – जन-विश्वास अभियान में CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर समेत 7 को निलंबित करने का निर्देश



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें