AUS vs BAN 1st Test में बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया पर संकट, यहां देखें LIVE Score

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में केवल 198 रन पर ही आउट हो गई थी। ये ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में अब तक का सबसे छोटा स्कोर है। इस बीच जब बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हुई तो मिचेल स्टार्क ने पहला विकेट तो ले लिया, लेकिन उसके बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब दूसरे दिन का खेल अभी जारी है। यहां नीचे आप इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं, साथ ही हिन्दी में कमेंट्री भी पढ़ सकते हैं। 

बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में

जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक बांग्लादेश ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे। अब आज के मैच में बांग्लादेश की कोशिश होगी कि अधिक से अधिक रन बनाए जाएं, ताकि ऑस्ट्रेलिया पर उसके ही घर में शिकंजा कसा जाए। पहले दिन सादमान इस्लाम 30 बॉल पर 20 रन बनाकर ​मिचेल स्टार्क का शिकार बने। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कोशिश ये है कि जल्द से जल्द बांग्लादेश को आउट कर अपने आप को मजबूत स्थिति में लगा जाए। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है मुकाबला 

सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है, जिसकी अंक तालिका में इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर है, वहीं बांग्लादेशी टीम चौथे नंबर पर है। इस मैच के खत्म होने के बाद इसमें फिर से बदलाव होगा। हालांकि अभी तो पहला दिन पूरा हुआ है और दूसरा दिन चल रहा है, ऐसे में ये कहना कि कौन सी टीम आगे है, जल्दबाजी होगी, लेकिन आज का खेल जब खत्म होगा, तब तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी होगी। 

मैच में जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद

हां, इतना जरूर है कि बांग्लादेश ने पहले जिस तरह की गेंदबाजी की और अब बल्लेबाजी कर रही है, उससे लगता है कि मैच एकतरफा नहीं होगा। बांग्लादेश की टीम अच्छी चुनौती पेश कर रही है। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ाई हैं, लेकिन अब बल्लेबाज कैसा खेल दिखाते हैं, ये काफी अहम होने वाला है। 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें