WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया नंबर-1 की कुर्सी गंवाने का खतरा, बांग्लादेश इस पोजीशन पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को टेस्ट फॉर्मेट में उसके घर पर हराना किसी भी टीम के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है, लेकिन बांग्लादेश ने 16 अगस्त की सुबह जो कर दिया वह अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। 23 साल के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश की टीम ने डार्विन के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले को चार दिनों के अंदर ही खत्म करने के साथ उसे 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में टीमों की पोजीशन में तो कई बदलाव नहीं देखने को मिला है लेकिन कंगारू टीम की नंबर-1 पोजीशन पर खतरा जरूर अब मंडराने लगा है जिसपर पर वह इस संस्करण की शुरुआत होने से अब तक काबिज हैं।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच नहीं बचा अधिक अंतर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका को लेकर बात की जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला गंवाने की वजह से ऑस्ट्रेलिया को उसके अंकों के प्रतिशत में नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी पहली पोजीशन पर काबिज है जिसमें अब उसके अंकों का कुल प्रतिशत 77.78 हो गया है। वहीं दूसरे नंबर पर WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका की टीम है जिसके अभी कुल 75 अंक प्रतिशत हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम यदि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करती है तो उसे अपनी नंबर-1 की पोजीशन को गंवाना पड़ेगा। वहीं बांग्लादेश को इस जीत से फायदा मिला है जिसमें उसके अंकों का कुल प्रतिशत WTC के मौजूदा संस्करण में 66.67 हो गया है, जिसमें वह नंबर-4 की पोजीशन पर है।

टीम इंडिया के सामने भी अपने अंकों के प्रतिशत सुधारने की चुनौती

भारतीय टीम जो अभी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर है उसके लिए खुद को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में फाइनल में पहुंचने की रेस में बनाए रखने के लिए हर मुकाबला काफी अहम हो गया है। टीम इंडिया अभी WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है जिसमें उसके अंकों का कुल प्रतिशत 48.15 है ऐसे में यदि वह गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले को जीतने में कामयाब होते हैं तो अपनी स्थिति को थोड़ा मजबूत करने में कामयाब हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें

स्पेन ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया का 23 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम

बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को डार्विन टेस्ट में दी एकतरफा 9 विकेट से मात

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें