पाकिस्तान में बलूचों ने खुली बगावत कर दी है। बलूचों ने बलूचिस्तान को आजाद मुल्क घोषित कर दिया और दुनिया के तमाम देशों से अपील की है कि अब बलूचिस्तान को पाकिस्तान का हिस्सा न माना जाए। रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान को आजाद मुल्क की नजर से देखा जाए। आज बलूचिस्तान के 6 करोड़ लोगों ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे बलूचिस्तान में झंडे फहराए गए और आजादी के तराने बजाए गए।
बंदूक के साये में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तानी फौज ने बलूचिस्तान के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए साजिशें रचीं। पूरे बलूचिस्तान में फोर्सेज की तैनाती की, रैलियां और जलसे कराने पर रोक लगा दी, मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी। इसके बाद भी फौज बलूचों को रोक नहीं पाईं। बलूचों ने तोपों और बंदूकों के साये में आजादी का जश्न मनाया।
शहर-शहर आयोजित किए गए कार्यक्रम
क्वेटा, नोश्की, कलात, ग्वादर, तुरबत, खुजदार जैसे तमाम शहरों में सुबह-सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान बलोच नेशनल एंथेम गाया गया, मिठाइयां बंटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और पाकिस्तानी फौज कुछ नहीं कर पाई। बलूच लीडर्स ने एलान किया है कि अब 14 अगस्त को बलूचिस्तान में कोई पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाएगा।
बलूचिस्तान पर पाकिस्तान का कब्जा
बता दें कि 1947 में बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित कलात रियासत ने अपनी आजादी की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक 79 सालों से 11 अगस्त को बलूचिस्तान के लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन 1947 के बाद साल भर के अंदर बलूचिस्तान इलाके पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया था। इस अवैध कब्जे के खिलाफ बलूचिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का संघर्ष लगातार जारी है।
खुद को आजाद देश किया घोषित
इससे पहले हाल ही में “रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान” के नाम से जारी बलोच नेता मीर यार बलोच ने एक पोस्ट कर बलूचिस्तान के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान को आजाद देश घोषित कर दिया। इस नए देश के लिए बलोचों ने अलग प्रशासनिक व्यवस्था, नया राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान और बलोची फालूस के नाम से एक नई मुद्रा की घोषणा भी की थी। इस दस्तावेज़ में दावा किया गया था कि बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तान से आज़ादी का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें-
सीरिया में बड़ा फैसला… पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, भाई माहेर भी दोषी







