‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 14 हफ्ते बाद मिहिर की हुई एंट्री, पति के कमबैक से तुलसी को लगा झटका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर दर्शकों के बीच आजकल एक ही बात की चर्चा है। क्या मिहिर विरानी का किरदार वापस आएगा या नहीं? यह अटकलें अब दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं, क्योंकि खबर है कि अमर उपाध्याय ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अमर उपाध्याय की वापसी उनके शो छोड़ने को लेकर चल रही अटकलों के बाद हुई है। सोशल मीडिया पर खबरें थी कि मेकर्स पिछले कई हफ्तों से उनसे बातचीत कर रहे थे। अब उनके कमबैक से टीआरपी में भी शानदार छलका देखने को मिलने वाला है। हाल ही में देखने को मिला था कि तुलसी को करण और गौतम पर शक होता है कि वे मिहिर के बारे में कुछ छिपा रहे हैं या फिर उसकी मौत हो चुकी है।

मिहिर की वापसी से मचेगी हलचल

अमर उपाध्याय काफी समय से शो से गायब थे और फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। चैनल ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरों के मुताबिक अमर और प्रोडक्शन टीम के बीच फीस को लेकर जो दिक्कतें थीं, जो अब शायद सुलझ गई हैं। कहानी में दिखाया गया था कि मिहिर विरानी अमेरिका में हैं और परिवार वाले तुलसी से उनके ठिकाने की बात छिपा रहे हैं। हालांकि, तुलसी किसी भी कीमत पर सच का पता लगाने के लिए करण और गौतम से लड़ाई कर लेती है।

तुलीस और मिहिर की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 की कहानी हमेशा मिहिर और तुलसी के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इसलिए मिहिर की गैर-मौजूदगी में कहानी अधूरी लगती थी। उनकी वापसी न सिर्फ पुरानी यादें ताजा करेगी, बल्कि शो में नया ड्रामा भी लाएगी और उस मशहूर जोड़ी को फिर से दिखाएगी जिसे फैंस ने सालों से पसंद किया है।

कमबैक पर क्या बोले अमर उपाध्याय?

अमर उपाध्याय कहते हैं, ‘सेट पर वापस आना बहुत खास एहसास था। यहां एक अपनापन है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यहां के चेहरे, माहौल और एनर्जी आपको तुरंत पुरानी यादों में ले जाते हैं। ये सीरियल मेरे लिए सिर्फ एक और शो नहीं है। यह मेरे जीवन और करियर का एक अहम हिस्सा है। मिहिर के तौर पर वापसी करना पुरानी यादों, उत्साह और आभार का एक शानदार मिश्रण है। मिहिर के लुक और व्यवहार में अब ज्यादा मैच्योरिटी है। मैं एक्टर के तौर पर दर्शकों से हमेशा जुड़ा रहना चाहता हूं।’

ये भी पढ़ें – ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में समायरा की जबरन शादी करवाएगा करण, तुलसी बनेगी ढाल



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें