भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर है। तेज बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी घोषणा की है। जिले के तमाम नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल 12 अगस्त को बंद रहेंगे। ये आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त (MPBSE, CBSE, ICSE और अन्य) स्कूलों पर लागू होगा।
आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक बारिश को देखते हुए ये फैसला किया गया है। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यायल के समय में कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा स्कूल की जरूरत के हिसाब से या निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन-वर्चुअल क्लास आयोजित की जा सकेंगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कॉपी अपडेट हो रही है…









