पुणे में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विमान नगर के पब में तड़के छापा, बिना अनुमति चल रही थी पार्टी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

महाराष्ट्र के पुणे शहर में नियमों की अनदेखी कर देर रात तक संचालित होने वाले पब और पार्टियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रविवार तड़के विमान नगर स्थित एरो मॉल के एक लोकप्रिय पब पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से पब प्रबंधन और शहर के नाइटलाइफ कल्चर से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।  इस पूरे मामले पर 8 लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

देर रात तक पार्टी का आयोजन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान नगर के एरो मॉल में स्थित ‘The Houz Commune – Bar and Eatery’ नाम के पब में नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। सबसे बड़ा उल्लंघन यह था कि इस पार्टी या पब के संचालन के लिए निर्धारित समयावधि के बाद भी इसे खुला रखने की कोई वैध अनुमति नहीं ली गई थी

क्राइम ब्रांच की टीम ने तड़के 3:30 पर की छापेमारी

यह कार्रवाई इतनी गोपनीय और अचानक थी कि किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने तड़के करीब 3:30 बजे इस पब पर धावा बोला। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए क्राइम ब्रांच के 25 वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। अचानक हुई इस पुलिस रेड से पब के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ऐसे पबों से शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल

पुणे में इस तरह की घटनाएं पहली बार सामने नहीं आई हैं। देर रात तक तय समय सीमा के बाद भी पबों का संचालन और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का यह मामला शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पब के मैनेजमेंट पर कसा जाएगा शिकंजा 

प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, क्राइम ब्रांच द्वारा जुटाई जा रही जानकारियों के आधार पर आगे की तफ्तीश जारी है और जल्द ही पब मैनेजमेंट के जिम्मेदार लोगों समेत कुल 8 लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

समीर शेख की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

फिल्म और सीरियल में काम करने का जुनून, घर से भागकर मुंबई पहुंचे दो नाबालिग, पुलिस ने किया रेस्क्यू



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें