श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सुभदीप घोष बने नए फील्डिंग कोच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुभदीप घोष को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच चुना गया है। वह असम और रेलवे टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। वह टी. दिलीप की जगह लेंगे, जिनका जिम्बाब्वे दौरे के बाद कांट्रैक्ट खत्म हो गया था और उसे आगे नहीं बढ़ाया गया। 57 साल के सुभदीप घोष 1994 से 2004 के बीच 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं। वह असम की टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। भारतीय टीम के साथ उनका कार्यकाल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जाएगा।

सितांशु कोटक और मोर्ने मोर्केल के साथ काम करेंगे घोष 

टी दिलीप और रयान टेन डोएशेट के जाने के बाद, सुभदीप घोष भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाले नए सदस्य बन गए हैं। इस स्टाफ में पहले से ही सितांशु कोटक (बल्लेबाजी कोच) और मोर्ने मोर्कल (गेंदबाजी कोच) शामिल हैं। घोष इससे पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने इंडिया-ए टीम, भारतीय महिला टीम और IPL में दिल्ली कैपिटल्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी काम किया है।

असम क्रिकेट एसोसिएशन ने दी सुभदीप घोष को बधाई

असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने इस खबर को सही बताते हुए कहा कि सुभदीप ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग उम्र की भारतीय टीमों को कोचिंग देकर अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और काम की समझ की हर जगह काफी तारीफ हुई है। असम क्रिकेट एसोसिएशन को अपने राज्य के इस खिलाड़ी की इतनी बड़ी कामयाबी पर बहुत गर्व है। उनका इस पद पर चुना जाना पूरे राज्य के क्रिकेट के लिए बड़े सम्मान की बात है। इससे क्षेत्र के नए खिलाड़ियों और कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैच खेल चुके हैं सुभदीप

शुभदीप घोष ने घरेलू क्रिकेट में असम और रेलवे की ओर से खेला है। अपने करियर में उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट-ए मुकाबले खेले। उन्होंने 1994-95 सीजन में असम के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2004-05 सीजन तक क्रिकेट खेलते रहे। घोष पिछले छह से सात सालों से बीसीसीआई के साथ जुड़े हुए हैं और राहुल द्रविड़ के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने अहम जिम्मेदारियां निभाई थीं।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से रौंदा, ऋषि धवन का शानदार प्रदर्शन, आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें