जीजा ने साले को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी से चल रहा था कई दिनों से विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। यहां पर पत्नी से चल रहे पिछले कुछ दिनों के विवाद के बीच जीजा ने मेडिकल स्टोर के सामने लाइसेंसी पिस्टल से अपने सगे साले की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर रस्सी से बांधा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी जीजा रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है और वर्तमान में वह सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में बतौर गार्ड तैनात है।

पत्नी से विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली

प्रतापगढ़ जिले में यह मामला कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार का है, जहां मेडिकल स्टोर पर बैठे साले देवेंद्र यादव की जीजा कपिल ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली लगने के बाद साले देवेंद्र को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी जीजा कपिल को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की वारदात से बाजार में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी जीजा का पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर साले और जीजा के बीच अक्सर विवाद की स्थिति रहती थी। 18 अगस्त की दोपहर साला बाजार स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठकर दवा बेच रहा था, जिसमें इसी दौरान जीजा कपिल अपने साले की दुकान पर पहुंचा और ताबड़तोड़ अपने लाइसेंसी पिस्टल से कई फायर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही

आरोपी जीजा रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है और वह वर्तमान में वह सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में बतौर गार्ड के पद पर तैनात है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल साले को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंचे जहां पर उन्होंने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही।

(रिपोर्ट – बृजेश मिश्र)

ये भी पढ़ें

कोर्ट में गवाही देने जा रहा था युवक, रास्ते में लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर कर दी गई हत्या

CCTV में कैद हुई अधेड़ की शर्मनाक हरकत, महिला के विरोध पर दी जान से मारने की धमकी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें