नागपुर में बंटी-बबली गिरफ्तार, 1-2 लाख रुपए देकर वसूलते थे 16 से 20 लाख, संपत्ति हड़पने के भी मामले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये कपल एक से 2 लाख रुपए कर्ज देते थे और फिर उस कर्ज के बदले 16 से 20 लाख रुपए तक वसूल लेते थे। ये मामला सिर्फ पैसों तक ही सीमित नहीं था बल्कि ये कपल प्रेशर डालकर लोगों से करोड़ों रुपए के प्लॉट भी अपने नाम करवा लेते थे। 

इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए पति-पत्नी को बंटी-बबली कहा जा रहा है क्योंकि बॉलीवुड की एक फेमस फिल्म में बंटी-बबली नाम से एक कपल ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों की पहचान कमलेश हनोते और अनीता भारद्वाज के रूप में हुई है।

रिटायर्ड टीचर की शिकायत पर मामला दर्ज

आरोपी पति-पत्नी पर जरूरतमंद व्यक्ति को कर्ज देकर उससे कई गुना रकम वसूलने और उनकी संपत्ति हड़पने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं।  इस मामले में एक रिटायर्ड टीचर की शिकायत पर बेलतरोडी पुलिस ने कमलेश हनोते और अनीता भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनसे 2 लाख के कर्ज के बदले अब तक 16 लाख रुपए वसूल चुका है, इसके बावजूद आरोपी की ओर से पैसे के लिए लगातार तगादा किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने क्या बताया?

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में पति-पत्नी दोनों आरोपी हैं। इन दोनों के ऊपर अलग-अलग पुलिस थाने में एक ही तरीके की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। सबसे पहले शक्कर धारा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने इस दंपति के बारे में पहली बार जानकारी दी कि एक कपल ऐसा है जो अवैध मनी लेंडिंग बिजनेस कर रहा है, कंपाउंड इंटरेस्ट पर पैसे का दबाव डालता है और उनको पैसे समय पर नहीं दिया तो धमकी देते हुए लोगों के घर पर गुंडागर्दी करता है और उनकी प्रॉपर्टी इलीगल तरीके से जब्त कर लेता है।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी शातिर हैं। यदि उन्होंने किसी को ₹200000 की उधारी दी तो उस जगह 16-16 लाख रुपए वसूलते हैं। पुलिस के पास गोपनीय तरीके से शिकायत 3 महीने पहले दर्ज हुई, उसके बाद जब पुलिस ने न्यूज स्प्रेड किया तो न्यूज़ देखने के बाद चार लोगों ने इस तरीके की कंप्लेंट दर्ज कराई। पुलिस थाना बेलतरोडी में शिकायतकर्ता ने ऐसी शिकायत दर्ज कराई है कि उसने इस दंपति से 2 लाख रुपए का लोन लिया था, लेकिन उनसे इस दंपति ने करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली, उनके दो प्लॉट अपने नाम पर लिखकर ले लिए।

पुलिस के सामने एक सेवानिवृत शिक्षक दिलीप श्री राम कुंभारे ने शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने अपनी शिकायत में जिक्र किया है कि 2024 में इस दंपति से ₹200000 उन्होंने कर्ज लिया था, कर्ज के बदले आरोपी ने दो खाली चेक और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए, शिकायतकर्ता के अनुसार कर्ज की रकम से कई गुना अधिक आरोपियों ने उनसे वसूल लिए थे ,साथ-साथ उनके करोड़ों की भूखंड के दस्तावेज भी अपने नाम करवाने का प्रयास किया।

इससे पहले महाराष्ट्र से एक खबर ये भी सामने आई थी कि नवी मुंबई में एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ का बड़ा खेल बेनकाब हुआ है और FDA-पुलिस की कार्रवाई में 75 लाख का खाद्य स्टॉक जब्त हुआ है।

ये भी पढ़ें-

जमीन के लिए इतना गिर गए बेटे…, पिता को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, दर्दनाक घटना का VIDEO वायरल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें