नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज रफी मार्ग से कर्तव्य पथ तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुईं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। सभी हाथ में तिरंगा लेकर देशप्रेम की भावना से कदम मिलाते हुए नजर आए।
सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की गरिमामयी उपस्थिति में आज रफी मार्ग से कर्तव्य पथ तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुई। देश की राजधानी के हृदय में, वीरों के शौर्य और बलिदान की स्मृतियों को संजोए इंडिया गेट से लेकर राष्ट्र के कर्तव्यबोध का प्रतीक कर्तव्य पथ तक, आज तिरंगे की विराट छटा दिखाई दी। इतिहास, वर्तमान और भविष्य जैसे एक ही सूत्र में जुड़े थे। हर ओर लहराता तिरंगा भारत के बलिदान, स्वाभिमान, एकता और ‘राष्ट्र प्रथम’ के अटूट संकल्प का जीवंत प्रतीक बन गया।”
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज एवं बड़ी संख्या में युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से तिरंगे को जन-जन के उत्सव और राष्ट्रभाव की एक विराट अभिव्यक्ति बनाया है। आइए, #HarGharTiranga के साथ इस राष्ट्रभाव को दिल्ली की हर गली, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाएं।”
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया, “आज नई दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ आज जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान बन चुका है। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव की भावना से देश का हर वर्ग उत्साहपूर्वक जुड़ रहा है। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस अपने अमर शहीदों को नमन करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।”
इससे पहले खबर सामने आई थी कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे और गोरखपुर में’तिरंगा यात्रा’ निकाली।
ये भी पढ़ें-
कश्मीर से लेकर कोलकाता और भोपाल तक तिरंगा यात्रा का जश्न, देखें Photos








