कोटा में कोचिंग छात्रा ने दी जान, बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव; MP के छतरपुर से NEET की तैयारी करने आई थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

कोटा के लैंडमार्क सिटी इलाके में NEET की तैयारी कर रही एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा खुशबू पटेल मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी और अपनी छोटी बहन खुशी के साथ कोटा में रह रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

मंगलवार शाम जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब बहन ने सहेली और आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे पर लटकी मिली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर अपडेट हो रही है…

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें