8:28 PM (IST)
Aug 01, 2026
Posted by Hitesh Jha
उन्नति शर्मा और हर्ष तोकस खेलेंगे ब्रॉन्ज मेडल के लिए
एक छोटे ब्रेक के बाद, भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। रात 8:30 बजे से भारत की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में) और हर्ष तोकस (पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में) कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। इसके बाद रात 9:00 बजे से, भारत के सात मुक्केबाज (Boxers) स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के लिए अपने-अपने फाइनल मैच खेलेंगे। रात में भारतीय खिलाड़ी पुरुषों के पोल वॉल्ट (Pole Vault), पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ और मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में अपना दम दिखाएंगे।








