सतना में 48 घंटे से लगातार बारिश, नागोद में उफनते नाले में बहे 3 बाइक सवार, दो सुरक्षित, एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश के चलते हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। रीवा, सतना सहित कई जिलों में लगातार 48 घंटे से जारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और शहर से लेकर गांव तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार जारी बारिश के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। ऐसे में लोगों से नदी, नाले और रपटों से दूर रहने की अपील की जा रही है। सतना के नागौद मे उफनते ललचहा इटमा नाले में तीन बाइक सवार बह गए, जिनमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तो वहीं एक की डेड बॉडी बरामद हुई है।

नागौद में उफनते नाले में बहे बाइक सवार

नागौद क्षेत्र के ललचहा इटमा नाले में बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बह गए। इनमें से बालेंद्र सिंह सेमरी (गप्पू) और दीपू पांडेय अमसिल सुरक्षित मिल गए। तीसरे व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और ग्रामीण लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रही। जानकारी मुताबिक बालेंद्र वाइक से अपने गांव सेमरी जा रहे थे। रास्ते में दीपू ने लिफ्ट मांगी उनके साथ एक व्यक्ति था। जैसे ही बाइक नाले के ऊपर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई तीनों लोग तैरने लगे। जैसे-तैसे दो युवक बाहर निकल आए और अपने घर चले गए, ज बकि तीसरे की तलाश जारी रही और सुबह उसकी डेड बॉडी मिली, जिसकी पहचान लवकुश के तौर पर हुई है।

पन्ना में भी बिगड़े हालात

3 दिन से हो रही लगातार बारिश से पन्ना में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार बारिश के चलते नदी नलों में पानी ही पानी है, मगर फिर भी लोगों की लापरवाही देखने को मिली। भारी बारिश के बाद भी एक डंफर चालक ने तेज बहाव के बीच रुन्झ नदी के शहपुरा पुल में डंफर उतार दिया, जिससे डंफर पानी के तेज बहाव में बह गया। डंफर चालक नदी के पुल के ऊपर से बहते पानी को पार कर रहा था और इसी दौरान डंफर चालक, डंफर के साथ बह गया और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी मिलने के बाद धरमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचा और डंफर चालक की तलाश शुरू की। लेकिन, अब तक ड्राइवर का कुछ पता नहीं चल सका है। रीवा में भी बारिश का प्रकोप देखने को मिला। गुरुवार और शुक्रवार हुई तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया, जिससे हालात काफी बिगड़ गए। रीवा शहर के कई इलाके पानी में डूब गए और गांवों में भी हालात बिगड़ गए। 24 घंटे में 187 मिमी बारिश के कारण 150 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

(सतना से अमित त्रिपाठी और पन्ना से अमित सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः यूपी-एमपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें