दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला, आंख में मिर्च का पाउडर डालकर बदमाशों, महिला और नाबालिग ने ईंट-डंडों से पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर आंख में मिर्च का पाउडर डाल कर पीटा गया है। घटना 22 अगस्त (शनिवार) को दोपहर करीब 3 बजे मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके की है। जहां बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने जब्त कर ली थी मोटरसाइकिल

दरअसल, इलाके के बीट स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाली एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में जमा कर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे। 

आखों में मिर्च का पाउडर डालकर ईंट-डंडों से पीटा

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट-डंडों से हमला किया। मदद के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, अन्य मौके से फरार

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का BC (Bad Character) है।

आरोपियों में पहले से 5 अपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, सुनील के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS के 2 मामले भी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

दिल्ली पुलिस की टीम अब आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

आखिर किसकी है जब्त की गई बाइक?

पुलिस की टीम ये भी पता लगा रही है कि आरोपियों के पास से जब्त की गई बाइक किसकी है। आखिर इस बाइक लेकर ये आरोपी इतने उग्र क्यों हो गए।

ये भी पढ़ें: 

पश्चिमी दिल्ली में वैन के किराए को लेकर विवाद ने लिया खूनी मोड़, ड्राइवर ने ईंट से मारकर कर दी पैसेंजर की हत्या

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें