Delhi vs Gurugram, khan market vs galleria market : सोशल मीडिया पर फिर दिल्ली vs गुरुग्राम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली और गुरुग्राम के बीच का पुराना मुकाबला एक बार फिर सोशल मीडिया पर गरमा गया है। इस बार बहस का केंद्र बना दिल्ली का प्रसिद्ध खान मार्केट और गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में यूजर एलेक्जेंडर बालाकृष्णन ने दोनों बाजारों की तुलना को लेकर तीखी चर्चा छेड़ दी है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि गैलेरिया मार्केट खान मार्केट के मुकाबले फीका है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, मुझसे नफरत मत करो… थोड़ी नफरत जायज है, ज्यादा नहीं।”

गुरुग्राम की मार्केट को बताया वाहियात

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @alexanderbalakrishnan नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में अलेक्जेंडर यह स्वीकार करते हैं कि कुछ लोग गैलेरिया मार्केट की तुलना दिल्ली के खान मार्केट से क्यों करते हैं। उन्होंने कहा, “लोग मुझसे अक्सर कहते हैं कि गैलेरिया मार्केट गुड़गांव का खान मार्केट है। और मैं समझ सकता हूं कि वे ऐसा क्यों कहते हैं। यह एक खुला बाजार है जहां पैदल घूमा जा सकता है।” हालांकि, उन्होंने तुरंत यह कह दिया कि वे इससे प्रभावित नहीं हुए थे। बाजार के अंदर एक फव्वारे की ओर इशारा करते हुए अलेक्जेंडर ने कहा, “दोस्तों, मुझे माफ करना, लेकिन यह फव्वारा बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह कोई सरकारी तालाब लग रहा है।” उन्होंने बैठने की व्यवस्था की भी आलोचना करते हुए कहा, “ये बेंचें ऐसी लगती हैं जैसे… आप जानते हैं… मैं किसी जेल की बेंच पर बैठा हूं।” उन्होंने कहा, “गुड़गांव के सभी लोग कहते हैं, ‘आपको गैलेरिया जरूर आना चाहिए, यह एक अद्भुत जगह है। आप बिल्कुल खान मार्केट भूल जाओगे।'” हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली का माहौल ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा, “मुझे दिल्ली की सामान्य हलचल अच्छा लगती है। मुझे कहीं भी छोड़ दो। मैं सिर्फ खान मार्केट का कोई व्यक्ति नहीं हूं। मुझे दिल्ली की हर जगह अच्छी लगती है। ये असल में बहुत ही वाहियात मार्केट है।” 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई। वीडियो में कई यूजर्स ने उनके आकलन से सहमति जताई तो कई ने बाजार का बचाव किया। एक यूजर ने लिखा कि, “वाह! मेरे दोस्त ने मुझसे कहा था, ‘वाह, तुम तो कभी गैलेरिया मार्केट गए ही नहीं।’ तुम्हें जरूर जाना चाहिए और जब मैं आखिरकार वहां पहुंचा, तो मुझे लगा, बस इतना ही? बस। समय और मेहनत की पूरी बर्बादी। यहां तक कि रास्ते भी टूटे हुए हैं, चलना भी मुश्किल है, और पार्किंग की तो कोई जगह ही नहीं है। यह तो सरासर अव्यवस्था है।”

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मैं पूरी तरह सहमत हूं!’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मैं सहमत हूं! हालांकि तुलना करना ही अनुचित है।’

हालांकि, कुछ लोगों ने गैलेरिया मार्केट का बचाव किया। एक यूजर ने लिखा कि, ‘खान मार्केट में बदबू आती है और बैठने की कोई जगह नहीं है, मुझे खान मार्केट बिल्कुल पसंद नहीं आया, वहां का माहौल भी घिनौना है।’ 

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘खान मार्केट भी काफी औसत दर्जे का है।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘जब गुड़गांव में कुछ नहीं था, तब गैलेरिया मार्केट था। यह वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवाओं तक, सभी के लिए एक पसंदीदा जगह है। यह घूमने-फिरने की जगह है। उन लोगों से पूछिए जिनका उदास मन गैलेरिया में कदम रखते ही खुश हो जाता है।’

गौरतलब है कि, इससे पहले एक यूजर ने दिल्ली और चेन्नई की तुलना की थी, जिसक वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –


‘गुड़गांव अदरक की तरह है…’ शहर की खराब सड़कों को लेकर तमतमाई महिला, Video हो रहा वायरल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें