डेवाल्ड ब्रेविस का गजब कारनामा, जड़ा 97 मीटर का शानदार नो-लुक सिक्स, द हंड्रेड में मचाया धमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

क्रिकेट में छक्के लगाना कोई नई बात नहीं, लेकिन अगर बल्लेबाज गेंद को देखने की जहमत तक न उठाए और फिर भी गेंद सीधे बाउंड्री के पार जा गिरे, तो नजारा खास बन जाता है। द हंड्रेड 2026 में डेवाल्ड ब्रेविस ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 97 मीटर का शानदार नो-लुक सिक्स जड़कर लंदन स्पिरिट की जीत में अपना अलग ही रंग जमा दिया।

ब्रेविस ने मचाया धमाल

ब्रेविस की नाबाद 55 रन की पारी और लियाम लिविंगस्टोन के तूफानी 66 रन की बदौलत लंदन स्पिरिट ने बर्मिंघम फीनिक्स को सात विकेट से हरा दिया। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंदन स्पिरिट ने महज 82 गेंदों में 166/3 का स्कोर बनाकर मुकाबला 18 गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया।

लंदन स्पिरिट की पारी में ब्रेविस ने 31 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी का सबसे शानदार पल वह रहा, जब उन्होंने 97 मीटर का नो-लुक सिक्स जड़ा। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने गेंद पर पूरी ताकत से हमला किया और गेंद हवा में काफी ऊंची जाती हुई बाउंड्री के पार पहुंच गई। ब्रेविस ने शॉट पूरा करने के बाद भी सिर नीचे रखा। उनका यह अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

लिविंगस्टोन ने उड़ाया 104m का छक्का

लंदन स्पिरिट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टो का विकेट सिर्फ 10 रन पर गंवा दिया था। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन और ब्रेविस ने पारी को पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने मिलकर 103 रन की शानदार साझेदारी की और बर्मिंघम फीनिक्स को मुकाबले से लगभग बाहर कर दिया। लिविंगस्टोन अपने पूर्व क्लब के खिलाफ खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने महज 30 गेंदों में 66 रन बनाए और इस दौरान एक 104 मीटर का गगनचुंबी छक्का भी लगाया। दूसरी तरफ ब्रेविस ने अंत तक क्रीज पर टिके रहते हुए टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

बर्मिंघम फीनिक्स के लिए क्लार्क ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले बर्मिंघम फीनिक्स ने धीमी शुरुआत के बावजूद 100 गेंदों में 162/4 रन बनाए। टीम ने शुरुआती 25 गेंदों के पावरप्ले में सिर्फ 25 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने रफ्तार पकड़ ली। आखिरी 50 गेंदों में फीनिक्स ने 109 रन जोड़कर स्कोर को 162 के पार पहुंचाया। जो क्लार्क ने 42 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। इसके बाद सीन डिक्सन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए और टीम को 160 के पार पहुंचाया।

लंदन स्पिरिट की गेंदबाजी में एडम मिल्ने ने प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 36 रन देकर एक विकेट लिया और शुरुआती चरण में अहम सफलता दिलाई। हालांकि, बर्मिंघम फीनिक्स ने आखिरी 50 गेंदों में तेजी से रन जरूर बनाए, लेकिन लंदन स्पिरिट के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी तरह का दबाव नहीं आने दिया। इस जीत के साथ लंदन स्पिरिट ने अपना अभियान सातवें स्थान पर फिनिश किया, जबकि बर्मिंघम फीनिक्स आठवें स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें:

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में दिखेगा गिल और अभिषेक का जलवा, सनवीर सिंह बने सबसे महंगे खिलाड़ी

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने अब खोला राज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें