सावन के मंगलवार को करें ये विशेष उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे जीवन की हर परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सावन में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व होता है। सावन माह के सभी मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां गौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुखी दांपत्य जीवन का भी आशीर्वाद मिलता है। वहीं  मंगल की शांति के लिए मंगलवार का व्रत और हनुमान जी की पूजा को उत्तम माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो मंगलवार के दिन बजरंगबली की उपासना जरूर करें। इसके अलावा मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और समस्त परेशानियों का भी समाधान निकल जाता है।

अगर आप अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए बहुत समय से प्रयासरत हैं, लेकिन वह पूरी नहीं हो पा रही है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में सिंदूर लेकर, उसमें थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए।

अगर मंगलवार चाहते है कि जीवन में सब मंगलमय हो और खुशियां आपके द्वार पर खड़ी रहे, तो मंगलवार के दिन हाथी के दो खिलौने लाकर, उन्हें साफ पानी से धोकर घर में पूजा के मंदिर में रखें और उनके आगे दीपक जलायें। साथ ही अपने जीवन में खुशियाँ लाने के लिए प्रार्थना करें।

अगर आप दूसरों के बीच अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद हनुमान जी की तस्वीर के सामने बैठकर उनके इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊं हं हनुमते नमः।’

अगर आप अपने जीवनसाथी का विश्वास जीतना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको एक पान का पत्ता लेना चाहिए और उसे साफ पानी से धोना चाहिए। अब उसे अच्छे से पोंछकर, उस पर थोड़ा-सा गुड़ और काले चने रखकर हनुमान जी के चरणों में रख दें और प्रार्थना करके घर वापिस आ जाएं।

अगर आपके परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन आपको हनुमान मंदिर जाकर, हनुमान जी के चरणों से थोड़ा-सा सिंदूर लाना चाहिए और उस सिंदूर से अपने घर के बाहर दोनों तरफ स्वास्तिक का चिंह बनाना चाहिए।

अगर आप अपने वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-‘हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट् स्वाहा’। मंगलवार के दिन आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।

अगर आपको अपने करियर में आगे बढ़ने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो मंगलवार के दिन आपको एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर बड़े ही आदर के साथ किसी दर्जी को या अपने बड़े भाई को गिफ्ट करें।

अगर आप अपने दांपत्य जीवन को लेकर हर वक्त एक अलग ही उलझन में रहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको एक लाल रंग के कपड़े में एक मुट्ठी मसूर की दाल रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

अगर आप अपनी वाणी को दूसरों के सामने प्रभावित बनाना चाहते है, अपनी कलम की ताकत से दुनिया को हिलाना चाहते है तो मंगलवार के दिन साबुत छिलकेदार, उबली हुई मूंग का प्रसाद दुर्गा जी को आर्पित करें।

अगर आप अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए बहुत समय से प्रयासरत हैं, लेकिन वह पूरी नहीं हो पा रही है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में सिंदूर लेकर, उसमें थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए।

अगर आपको किसी प्रकार का भय बना रहता है या आप अनजाने खतरों से परेशान रहते हैं तो इससे बचने के लिए मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद हनुमान जी की तस्वीर के आगे बैठकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

अगर आपको किसी अनहोनी का भय बना रहता है तो मंगलवार के दिन गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटी अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में जाकर, किसी मजदूर को दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

नाग पंचमी पर सूर्य-केतु का खतरनाक संयोग, अगले 1 महीने इन राशियों को झेलनी होगी आर्थिक दिक्कतें





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें