मुंबई की व्यस्त लोकल ट्रेनों में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, लेकिन हाल ही में एक अनोखा और दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीक आवर्स की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में एक कुत्ता आराम से सीट पर सो रहा था और यात्रियों ने उसे जगाया नहीं। उल्टे उन्होंने खुद खड़े रहकर ‘डोगेश भाई’ को फर्स्ट क्लास ट्रीटमेंट दिया। यह वीडियो करण भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें दिख रहा है कि ट्रेन पूरी तरह पैक है, फिर भी कुत्ता बर्थ पर फैला हुआ सो रहा है। आसपास के यात्री चुपचाप जगह बनाकर खड़े हैं और उसे परेशान नहीं कर रहे। कोई उसे हटा नहीं रहा, कोई चिल्ला नहीं रहा। बस सबने उसके आराम को प्राथमिकता दी।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @safarwithsketchbook नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में कुत्ता आराम से सीट पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि यात्री पास में खड़े होकर इस अनोखे यात्री के लिए जगह बना रहे हैं। जानवर को जगाने या उसे हटने के लिए कहने के बजाय, लोग चुपचाप उसके चारों ओर जगह बनाते हुए दिखाई देते हैं, जिससे वह अपनी नींद जारी रख सके। वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट में लिखा था, “यही वजह है कि मुंबई मेरे दिल में बसती है। पीक रश आवर में पैक्ड लोकल ट्रेन के बावजूद किसी ने इस नींद में डूबे डॉगी को नहीं जगाया। सबने एडजस्ट किया, खड़े रहे और उसे शांति से सोने दिया। ‘स्पिरिट ऑफ मुंबई’ सिर्फ एक वाक्य नहीं, इन छोटी-छोटी दयालुताओं में बसती है। मैं अपने शहर और इसके लोगों से बेहद प्यार करता हूं।”
वीडियो में बेफिक्र दिखे डोगेश भाई
वीडियो में दिख रहा है कि लोकल ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई है, फिर भी सो रहा कुत्ता पूरी वीडियो में बेफिक्र नज़र आ रहा है। यह पल दर्शकों को बहुत पसंद आया क्योंकि मुंबई की लोकल ट्रेनें आमतौर पर भीड़भाड़ वाले समय में खचाखच भरी रहती हैं, ऐसे में थोड़ी सी जगह मिलना भी मुश्किल हो जाता है। करण भानुशाली ने इस क्लिप को एक मजाकिया कैप्शन के साथ साझा करते हुए लिखा, ‘भीड़भाड़ के समय में भी मुंबईवासी जानते हैं कि डोगेश भाई को परेशान नहीं करना चाहिए। इस वीआईपी यात्री को फर्स्ट क्लास का सम्मान मिला।’
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो क्लिप को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार और दिल को छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें से कई लोगों ने कुत्ते को आराम से सोने देने के लिए यात्रियों की सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि, ‘कुत्ते को सोने के लिए सबसे सुरक्षित जगह मिल गई।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘भीड़भाड़ का चरम समय, कोई डिस्टर्बेंस नहीं।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘वीआईपी यात्री को प्राथमिकता वाली सीट मिली।’
चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘डोगेश भाई फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे हैं।’
गौरतलब है कि, इससे पहले पुणे की सड़कों पर डोगेश भाई का जलवा देखा जा चुका है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
Dogesh भाई का जॉब इंटरव्यू नहीं देखा तो क्या देखा! Viral Video पर यूजर्स भी जमकर ले रहे मौज








