Dubai Medical System Video, Today Trending Video : दुबई की मेडिकल व्यवस्था की फैन हुई ये महिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय मूल की महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दुबई की स्वास्थ्य प्रणाली की जमकर तारीफ की है। मिरुतुला शिवकुमार नाम की इस महिला ने पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में मिले त्वरित और कुशल इलाज का जिक्र करते हुए कहा कि वे सचमुच भाग्यशाली हैं कि दुबई को अपना घर कह सकती हैं। उन्होंने हाल ही में अस्पताल में इलाज कराने के अपने अनुभव की तुलना ब्रिटेन में इलाज कराने के अपने पिछले अनुभव से की। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @miru_sivakumar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। मिरुतुला शिवकुमार दुबई में पिछले 20 साल से ज्यादा समय से रह रही हैं। हाल ही में उनके पैर में चोट लग गई, जिसके बाद वे एक स्थानीय अस्पताल पहुंचीं। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने बताया कि डॉक्टर से सलाह-मशवरा सिर्फ पांच मिनट में हो गया। पूरे इलाज की प्रक्रिया, जिसमें प्लास्टर लगाना और दवाइयां शामिल थीं, महज एक घंटे में पूरी हो गई। उन्होंने कहा, ‘मेरे पैर में चोट लग गई थी, इसलिए मैं अस्पताल आई। सलाह-मशवरे में पांच मिनट लगे और पूरी प्रक्रिया एक घंटे में खत्म हो गई। उन्होंने पूछा भी कि क्या मेरे पैर फ्लैट हैं, और उसी के हिसाब से प्लास्टर किया।’ 

ब्रिटेन में करना पड़ा था घंटों इंतजार 

दुबई में स्वास्थ्य सेवाओं के अनुभव के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए, मिरुतुला ने कहा कि वह वास्तव में खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि यह जगह उनका घर है। उन्होंने आगे कहा कि वहां की स्वास्थ्य सेवा को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि यह सब एक घंटे के भीतर पूरा हो गया। ब्रिटेन में अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि वहां एक आपातकालीन कक्ष में उन्हें परामर्श के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ा था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इस शहर ने मुझे 20 से ज्यादा सालों से बिगाड़ रखा है और मैं सचमुच आभारी हूं कि इसे अपना घर कह सकती हूं।’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कई यूजर्स ने दुबई की कुशल स्वास्थ्य प्रणाली की तारीफ की, जबकि कुछ ने ब्रिटेन सहित अन्य देशों के अनुभव साझा किए। कई लोगों ने कहा कि दुबई में मेडिकल सुविधाएं आधुनिक और तेज हैं, जो प्रवासियों के लिए बड़ा सहारा साबित होती हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह दुबई है।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘संयुक्त अरब अमीरात ने हमें बहुत प्यार दिया है।’  

गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला ने भारत और नीदरलैंड की मेडिकल व्यवस्था की तुलना पर वीडियो शेयर किया था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

Video: भारतीय मेडिकल व्यवस्था विदेश से बेहतर क्यों हैं ? अमेरिकी शख्स ने शेयर किया अनुभव; आयुर्वेद से भी हुआ इंप्रेस


 

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें