लंच में खाएं प्रोटीन रिच तंदूरी पनीर राइस बाउल, हेल्दी ट्विस्ट के साथ नोट करें आसान रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आप प्रोटीन से भरपूर लंच करना चाहते हैं तो तंदूरी पनीर राइस बाउल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। बस आपको स्टेप बाय स्टेप विधि फॉलो करना होगा। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं प्रोटीन रिच तंदूरी पनीर राइस बाउल

तंदूरी सॉस के लिए सामग्री

  • सामग्री: सरसों का तेल 1 छोटा चम्मच, टमाटर 3, प्याज़ 2, अदरक 1 इंच, लहसुन 10–12, हरा धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च 3, नमक, पानी ज़रूरत के अनुसार

  • तड़का के लिए सामग्री: तेल 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, काला नमक एक चुटकी, भुनी कसूरी मेथी पाउडर एक चुटकी, गरम मसाला एक चुटकी, नींबू का रस 1/2 नींबू का रस

तंदूरी सॉस बनाने की विधि

  • एक पैन में सरसों का तेल ग्रीस कर उसमें टमाटर, प्याज़, अदरक, लहसुन, धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालें। इन्हें नरम और ब्राउन होने तक पकाएं। पकने के बाद सामग्री को ब्लेंडर जार में डालें और बारीक पीस लें।

  • अब एक कड़ाही में तेल के साथ लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें और चलाएं। जब ये पक जाए तब ब्लेंड की हुई सॉस को डाले और आपस में मिलाएं। सॉस का टेक्सचर गाढ़ा होना चाहिए इसलिए ज़्यादा पानी न डालें। जब सॉस पक जाए तब उसमें काला नमक, कसूरी मेथी पाउडर, गरम मसाला मिलाएं। आखिर में, नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं। 

पनीर के साथ राइस बनाने की विधि

  • एक कड़ाही में तेल डाले और फिर उसमें पनीर का टुकड़ा डालें। इन्हें एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएँ। जब ये ब्राउन हो जाए तब चॉपिंग बोर्ड पर स्लाइस में काटकर अलग रख दें।

  • अब उसके बाद राइस बनाने के लिए, उसी पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें। शिमला मिर्च और प्याज़ डालें। तेज़ आँच पर पकाएं उसके बाद पका हुआ बासमती चावल नमक और ताज़ा धनिया डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएँ। आखिर में, नींबू का रस डालें और मिलाएँ। आपका राइस तैयार हैं।

बाउल करें तैयार

बाउल तैयार करने के लिए, पहले राइस की एक परत डालें, फिर उस पर सॉस की अच्छी-खासी परत डालें। इसके बाद फिर से चावल की एक परत डालें, ऊपर से थोड़ा और सॉस डालें और कटे हुए पनीर के टुकड़े रखें। आप बाउल को ताज़े धनिए और नींबू से भी सजा सकते हैं।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें