राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई तरह की त्रुटियों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है।
NTA के अनुसार, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित होगी। वहीं कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट-2 में होगी। सोशियोलॉजी विषय की पुन: परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित की जाएगी।
NTA ने जून 2026 में UGC-NET परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए किया था। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
खबर अपडेट हो रही है…








