फर्जी IAS गिरफ्तार, घर पर लगी थी ‘IAS RAJ SONI-District Collector’ की नेम प्लेट, शादी के लिए 21 महिलाओं से किया संपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर रौब झाड़ने वाले 28 वर्षीय हिमांशु पांचाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमेक्स सिटी-1 में किराए के मकान में रहता था। उसने घर के बाहर “IAS RAJ SONI – District Collector” की फर्जी नेम प्लेट लगा रखी थी।

हिमांशु पांचाल के रूप में हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हिमांशु IAS अधिकारी होने से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ में उसने अपनी असली पहचान हिमांशु पांचाल के रूप में बताई। पुलिस ने उसके मकान से फर्जी IAS नेम प्लेट, फोटो फ्रेम और कलेक्टर पद से जुड़ी अन्य भ्रामक सामग्री जब्त की है।

21 महिलाओं से अधिकारी बनकर किया संपर्क

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कई ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी IAS प्रोफाइल तैयार कर रखी थी। पुलिस के अनुसार, करीब 21 महिलाओं से अधिकारी बनकर संपर्क करने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस इन महिलाओं से संपर्क और आरोपी की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

ऐसे पद हुआ शक

मामले की जांच के दौरान इंदौर के शेरटन होटल का कनेक्शन भी सामने आया है। आरोपी ने होटल प्रबंधन को खुद को अधिकारी बताते हुए एक पत्र दिया था, जिसमें होटल के मेन्यू और व्यवस्थाओं की तारीफ की गई थी। इसी दौरान होटल से जुड़े भुगतान के मामले ने आरोपी की फर्जी पहचान पर शक पैदा किया और मामला पुलिस तक पहुंचा।

आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज

पुलिस को आशंका है कि हिमांशु इससे पहले भी कई होटलों में अधिकारी बनकर संपर्क कर चुका है। पुलिस अब ऐसे सभी मामलों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ गुजरात के अडालज थाने में भी मई 2026 में मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

आरोपी को गिरफ्तार कर इन एंगलों पर हो रही जांच

लसूड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 204 BNS के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। अब पुलिस फर्जी IAS बनने के पीछे की पूरी कहानी, मैट्रिमोनियल साइट्स पर बनाई गई प्रोफाइल, महिलाओं से संपर्क और होटल कनेक्शन की जांच कर रही है।

भरत पाटिल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

‘कोई भी डीलर 4000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखेगा…’, मध्य प्रदेश में जारी किया गया आदेश





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें