मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की पहल, किसानों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा; प्रोफेसर शालिनी सिंह ने CM योगी से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए। उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और डायरेक्टर शालिनी सिंह बिसेन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।  शालिनी ने इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी से इस दिशा में चल रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

मशरूम की खेती को किसानों के बीच प्रमोट कर रहीं शालिनी सिंह

शालिनी यूपी सरकार के साथ मिलकर किसानों की आय को दोगुना करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने मशरूम की खेती को किसानों के बीच प्रमोट करना शुरू किया है। यूपी सरकार भी इन प्रयासों में अपनी सहभागिता कर रही है । इससे संबंधित प्रोजेक्ट के लिए, किसानों की ट्रेनिंग के लिए, वे लगातार समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि किसानों की आय दोगुनी की जा सके।

मशरूम की खेती के लिए बड़े खेतों की जरूरत नहीं-शालिनी सिंह

शालिनी सिंह बिसेन का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वय से किसानों को मशरूम की आधुनिक खेती और उससे जुड़े उत्पादों के बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है। उनका दावा है कि मशरूम की खेती के लिए बड़े खेतों की जरूरत नहीं है। इसका उत्पादन काफी सीमित जगह में या घर के अंदर भी  किया जा सकता है। 

मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को फ्री ट्रेनिंग-शालिनी सिंह

शालिनी सिंह बिसेन का दावा है कि घरों के अंदर भी मशरूम का उत्पादन आसानी से किया जा सकता है। इसकी लागत महज 15 से 20 हज़ार रुपए आएगी।  हालांकि, मुनाफा मशरूम की किस्म, उत्पादन क्षमता, बाजार और प्रोसेसिंग पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट यूपी सरकार की ओर से उन्हें मिला है। 2024 से वह इस काम में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि हमें लखनऊ के आसपास मशरूम उत्पादन के लिए सेंटर स्थापित करना है जिसमें किसानों को फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी।  यूपी सरकार की ओर से किसानों को खेती के साथ-साथ मशरूम से मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

मशरूम लड्डू, मशरूम नमकीन का भी उत्पादन

राज्य सरकार के उद्यान विभाग के जरिए प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बाकायदा लैब भी बनाई गई है। किसानों की ट्रेनिंग के लिए खास रूम बनाए गए हैं और मशरूम उगाने के लिए खास एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जा रही है। इसी जगह मशरूम के जरिए लड्डू, मशरूम के जरिए नमकीन और मशरूम के जरिए अन्य वह पदार्थ बनाए जा रहे हैं जिनसे आम लोगों को सीधा फायदा पहुंचे। इन पदार्थों से उनकी सेहत को भी लाभ मिलेगा और किसानों को उनकी लागत का दोगुना और तीन गुना पैसा भी आसानी से मिल सकेगा।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें