झारखंड के रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

रामगढ़: रामगढ़ जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस आग में झुलसने से फैक्ट्री में काम कर रहे तीन इंजीनियरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई।

पतरातू ब्लॉक के बरकाकाना में हादसा

जानकारी के अनुसार, पतरातू ब्लॉक के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एवं इस्पात प्राइवेट लिमिटेड है। इस फैक्ट्री के पावर प्लांट में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद तीन इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए।

फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज की झुलसने से मौत

मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज 50 वर्षीय संजीव कुमार केसरी, बोकारो निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। हादसे में मजदूर तरुण रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह हजारीबाग का रहने वाला है।

घटना के बाद आग लगने और धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी हैं। (रिपोर्ट-मुकेश सिन्हा, रामगढ़)

खबर अपडेट हो रही है



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें