बिहार में कोशी नदी में मछुआरे को मिली डॉल्फिन, बोला- इससे तेल निकालूंगा, VIDEO हुआ वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सहरसा: बिहार के सहरसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक मछुआरे को कोशी नदी में डॉल्फिन मिली। इसके बाद मछुआरे ने उसे मार डाला और बोला कि इससे वह तेल निकालेगा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

डॉल्फिन मारने वाले की पहचान हुई

डॉल्फिन मारने वाले मछुआरे की पहचान सहरसा के डरहार गांव के निवासी विजेन्द्र के रूप में हुई है। विजेन्द्र नाव चलाता है और मछली पकड़ने का काम करता है। उसके मछली पकड़ने वाले जाल में डॉल्फिन फंस गई थी तो उसने मछली को मार दिया और उसे अपनी नाव पर लेकर जाने लगा। 

जब उससे पूछा गया कि वह इसका क्या करेगा तो उसने बताया कि वह डॉल्फिन से तेल निकालेगा। (रिपोर्ट- संजीव कुमार)

कॉपी अपडेट हो रही है…



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें