Foreign Tourist on Delhi Metro, Delhi Metro Video : विदेशी महिला टूरिस्ट्स का रिएक्शन हो रहा वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली मेट्रो, जो राजधानी की लाइफलाइन मानी जाती है, एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। दो विदेशी महिला पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए दिल्ली मेट्रो को लंदन अंडरग्राउंड और कई पश्चिमी शहरों की अंडरग्राउंड प्रणालियों से अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बताया है। पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली ये दोनों महिलाएं साफ-सफाई, एयर कंडीशनिंग, कनेक्टिविटी और महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों से बेहद प्रभावित हुईं, जो लंदन मेट्रो में मौजूद नहीं हैं। उनका वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को @nomadiclovers_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है— ‘पीओवी: दिल्ली मेट्रो लंदन अंडरग्राउंड से ज्यादा साफ और सुरक्षित है। हर स्टेशन पर प्रवेश द्वार पर बैग स्कैन और मेटल डिटेक्टर लगा हुआ है, और महिलाओं के लिए अलग से सुरक्षा कतार है। स्टेशन में कदम रखते ही एयर कंडीशनिंग चालू हो जाती है, न केवल ट्रेन में, बल्कि पूरे स्टेशन पर। सच कहूं तो, इसने हमें अब कभी भी किसी गर्म, घुटन भरे अंडरग्राउंड प्लेटफॉर्म पर खड़े होने से नफरत करवा दी है।’ 


 

म​हिला कोच से हुईं इंप्रेस 

सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात टूरिस्ट्स के लिए आरक्षित कोच रही। उन्होंने बताया कि हर ट्रेन का पहला कोच सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित होता है, जो प्लेटफॉर्म पर गुलाबी रंग के साइन बोर्ड से चिह्नित होता है। पुरुषों द्वारा इसमें सफर करने पर मौके पर जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय शहरों की मेट्रो में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए यह व्यवस्था ज्यादा नहीं लगती। टिकट की कीमत भी उन्होंने बहुत कम बताई। दोनों ने लगभग 0.30 पाउंड (लगभग 30-35 रुपये) में टिकट लिया और महिलाओं के कोच में आसानी से सीट मिल गई। इससे उनका सफर आरामदायक और सुरक्षित रहा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की व्यवस्था के अनुसार हर ट्रेन में महिलाओं का अलग कोच और अन्य कोचों में आरक्षित सीटें होती हैं। स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा बल भी तैनात रहते हैं। पर्यटकों ने इस बात पर जोर दिया कि अधिक देशों, विशेषकर यूरोप में, दिल्ली मेट्रो से सीख लेनी चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह की पहल को लागू करना चाहिए। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो की सफाई, सुरक्षा और किफायती किराए की तारीफ की। कुछ ने लंदन अंडरग्राउंड की तुलना में सीटों की सफाई और व्यवस्था पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा कि, ‘हां! दिल्ली मेट्रो वाकई बहुत अच्छी है! यह सुरक्षित, साफ और तेज़ है!।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मेट्रो में वीडियो बनाना वास्तव में गैरकानूनी है, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘कभी भी तथाकथित स्वर्ण त्रिकोण (दिल्ली, राजस्थान, आगरा) में न फंसें। हिमालयी राज्यों, पश्चिम भारतीय राज्यों, पूर्वी भारतीय राज्यों और दक्षिण भारतीय राज्यों का भ्रमण करें।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले रशियन टूरिस्ट का Delhi Metro की तारीफ करते वीडियो वायरल हुआ था।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

Delhi Metro की स्वच्छता और स्पीड देख बेहद इंप्रेस हुईं नॉर्वे की राजदूत, पहली यात्रा पर दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल हुआ Video 

 

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें