दो शो जीतने के बाद खतरे में गौरव खन्ना! KKK 15 स्टंट के दौरान लगी गंभीर चोट, खुद दिखाई खून से लथपथ पीठ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

गौरव खन्ना इन दिनों छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे दो बड़े रिएलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अब उन्होंने टीवी के सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में कदम रखा है। 1 अगस्त से कलर्स टीवी पर शुरू हुए इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में हिस्सा ले रहे 13 सेलिब्रिटी प्रतिभागियों में गौरव भी एक प्रमुख चेहरा हैं, लेकिन शो के शुरुआती दिनों में ही उन्हें एक खतरनाक हादसे का सामना करना पड़ा।

स्टंट के दौरान लगी गंभीर चोटें

गौरव खन्ना का सफर की शुरुआत में ही एक दर्दनाक मोड़ पर आ गया। एक कड़े स्टंट को अंजाम देते वक्त उन्हें पीठ में गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद गौरव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी चोट के निशान दिखाए। इस वीडियो को शूट करने के लिए उन्होंने ओरहान अवत्रामण का शुक्रिया भी अदा किया। वीडियो के साथ गौरव ने लिखा कि टीवी पर इसे दोबारा देखते वक्त भी उन्हें वही भयानक दर्द महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव था और इस टास्क के दौरान उनके साथ मौजूद चारों प्रतियोगियों को इस शारीरिक यातना से गुजरना पड़ा था।

gaurav khanna

Image Source : GAURAV KHANNA INSTAGRAMगौरव खन्ना।

मां की चिंता और शो में आने की झिझक

खतरों से भरे इस सफर को चुनने से पहले गौरव के परिवार में काफी चिंता का माहौल था। एक बयान में एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि उनकी मां इस शो में उनके हिस्सा लेने के बिल्कुल खिलाफ थीं। मानसिक तनाव के साथ-साथ इसमें शारीरिक जोखिम बहुत ज्यादा होता है, इसीलिए उनकी मां सुरक्षा को लेकर काफी परेशान थीं। वह बार-बार स्टंट्स की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछती थीं। गौरव का मानना है कि किसी भी मां के लिए अपने बच्चे को ऐसे अप्रत्याशित और जोखिम भरे माहौल में जाते देखना आसान नहीं होता।

शगुन शर्मा के संग बढ़ा विवाद

एक तरफ जहां गौरव अपनी चोट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह एक नए विवाद में घिर गए हैं। शो की सह-प्रतिभागी शगुन शर्मा ने उन पर बुलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शगुन ने साफ कहा कि गौरव खन्ना वह इंसान हैं जिनसे वह दोबारा कभी नहीं मिलना चाहेंगी। शगुन के मुताबि, जब भी कई प्रतियोगी कोई टास्क बीच में छोड़ते थे तो गौरव सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाते थे। वह अक्सर कहते थे कि शगुन कमजोर है और हर काम छोड़ देती है। हालांकि शगुन ने यह भी जोड़ा कि रिएलिटी शोज में लोग अक्सर अपना एक अलग रूप दिखा देते हैं, इसलिए वह पक्के तौर पर नहीं कह सकतीं कि गौरव असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं।

इस सीजन के अन्य प्रतियोगी

इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। गौरव खन्ना और शगुन शर्मा के अलावा इस शो में अविनाश मिश्रा, फरहाना भट, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, रित्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे नामचीन सितारे अपनी किस्मत और हिम्मत की आजमाइश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: साम, दाम, दंड, भेद से रावण ने हथियाई थीं 4 चीजें, जिसने बनाया उसे महाबली, ‘रामायण’ के ट्रेलर में दिखी इनकी साफ झलक



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें