MEA हॉस्टल में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा भारी गेट, RML अस्पताल में तोड़ा दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देश की राजधानी दिल्ली के  वीवीआईपी इलाके संसद मार्ग स्थित MEA (विदेश मंत्रालय) हॉस्टल में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित हॉस्टल का भारी मुख्य गेट अचानक गिरने से वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मृतक  सुरक्षा गार्ड की की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मपाल पिछले 7 से 8 सालों से इसी MEA हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक,  रोजाना की तरह रविवार को सुबह करीब 9 बजे  धर्मपाल ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर लगभग 12 बजे जब वे गेट के पास तैनात थे तभी  बिल्डिंग का भारी गेट अचानक सीधे उनके ऊपर आ गिरा। 

RML अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत धर्मपाल को गेट के नीचे से निकाला और आनन-फानन में पास के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल थाना संसद मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-

पुलिस के DCP के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार, हीरे की अंगूठी, आईफोन और कैश बरामद





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें