इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट के लिए कैसी होगी कोलंबो की पिच? SLC के अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारतीय टीम इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 165 रनों से अपने नाम किया। इसके बाद अब सभी की नजरें दूसरे टेस्ट मैच पर टिकी हुई हैं। क्यूटरेटर्स ने पहले टेस्ट के लिए अच्छी पिच तैयार की थी, जिस पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मदद मिली। अब सभी के मन में एक सवाल ये है कि दूसरे मैच के लिए श्रीलंकाई मैनेजमेंट कैसी पिच तैयार करेगी। बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए संतुलित पिच बनाने का फैसला लिया है।

श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारी ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के अधिकारियों का मानना है कि अधिक स्पिन वाली पिच तैयार करना उनकी अपनी ही टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वे गॉल टेस्ट की तरह ही यहां भी संतुलित पिच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी के कारण युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी और मौका दिया जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि संतुलित पिच पर खेलने से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मौका मिलेगा, जिससे टीम के पास मैच जीतने और सीरीज ड्रॉ कराने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि पिच का अंतिम फैसला पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा।

मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने

श्रीलंकाई टीम के पास बेहतरीन स्पिनर हैं लेकिन गॉल टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ काफी समझदारी से बल्लेबाजी की। दूसरी तरफ श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स का सामना नहीं कर पाए और उन्होंने 20 में से 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ गंवा दिए। पूरी टीम मानव सुथार और रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने बेबस नजर आई। खासकर मानव सुथार ने इस टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे। जडेजा ने पूरे टेस्ट में 4 विकेट चटकाए।

देवदत्त पडीक्क्ल ने खेली शतकीय पारी

गेंदबाजों के अलावा भारतीय बल्लेबाजों का भी प्रदर्शन इस टेस्ट मैच में जबरदस्त रहा। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में देवदत्त पडीक्क्ल ने 167 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 69 गेंदों में 66 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में 3000 रन बनाने वाले बने पहले कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने पुर्तगाल के लिए जड़ा धमाकेदार शतक, 217 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें