Highlights
- पीएम मोदी के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
- लड़की ने पूरे देश से मांगी माफी
- अपने आचरण से शर्मिंदा हूं, बोली लड़की
दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी है। उसने कहा कि मैं अपनी बातों के लिए बहुत शर्मिंदा हूं। अपना वीडियो जारी कर लड़की ने कहा कि वो उसकी पहली और आखिरी गलती थी, वो आगे से ऐसा कुछ भी नहीं करेगी। उसने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ सीपी गई थी, जहां पर प्रोटेस्ट हो रहा था। मैंने वहां कोक पी, वहां बहुत सारे ग्रुप्स बने हुए थे, जो प्रधानमंत्री जी को गालियां दे रहे थे। मैं भी उन लोगों के बहकावे में आ गई थी और मैंने ये सब बोल दिया। मैं अभी मात्र 15 साल की हूं, मैंने जो किया वो माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत गंदी बातें बोली हैं। लेकिन ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी, इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी।”
लड़की ने पूरे देश से मांगी माफी
वीडियो में लड़की ने आगे कहा, “मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं, मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजर भी नहीं उठा पा रही हूं। मैं सबसे माफी मांग रही हूं, मुझे कृपया माफ कर दीजिए।” लड़की के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी जांच के लिए एफआईआर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।
लड़की के नाम, उम्र को लेकर कंफ्यूजन
नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के नाम से जीरो एफआईआर दर्ज की है, जबकि असभ्य भाषा का प्रयोग करने वाली लड़की के वकील ने बताया कि दर्ज एफआईआर में जो नाम लिखा गया है, वह नाम लड़की का नहीं है। लड़की ने खुद अपनी उम्र 15 साल बताई है, जबकि नोएडा पुलिस ने कल बताया था कि आरोपी लड़की का नाम रुचिका सिंह है, जिसकी उम्र 25 से 28 साल के बीच है। आरोपी लड़की अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करती है और उसका कहना है कि साथ की लड़कियों के बहकावे में वह जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में गई थी और उन्हीं के बहकावे में उसने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
ये भी पढ़ें:
PM Modi के खिलाफ जंतर-मंतर पर अश्लील टिप्पणी मामले में बड़ी कार्रवाई, युवती पर FIR दर्ज








