सीतापुर में शरारती तत्व ने शिवलिंग तोड़कर जंगल में फेंका, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यूपी के सीतापुर में रविवार देर शाम एक युवक ने शिवलिंग तोड़ दिया। युवक ने छेनी और हथौड़ी से शिवलिंग को तोड़ दिया। इतना ही नहीं टूटे हुए शिवलिंग को पास के जंगल में फेंक दिया। शिवलिंग तोड़े जाने की जानकारी होने पर शिव भक्तों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दिलीप कश्यप नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है।

शिवलिंग की तलाश में जंगल में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

बता दें कि पुलिस ने टूटे हुए शिवलिंग की तलाश में जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर बाद टूटा हुआ शिवलिंग जंगल से बरामद हुआ। यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ कालोनी का है। पुलिस शिवलिंग खंडित होने की घटना को लेकर लगातार कालोनी में नजर बनाए हुए है।

शराब पीकर हंगामा करने का आदी है आरोपी

बताते चलें कि बैजनाथ कॉलोनी का रहने वाला युवक दिलीप कश्यप जो कि शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर वह किसी न किसी से विवाद किया करता है। बताते हैं कि रविवार देर रात दिलीप ने कॉलोनी में बने शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़ दिया। दिलीप ने छेनी और हथौड़ी से कई बार प्रहार करते हुए शिवलिंग को तोड़ा और टूटे हुए शिवलिंग को पास के जंगल में फेंक दिया।

पीपल का पेड़ काटने का भी किया प्रयास

बताते हैं कि दिलीप ने मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ को भी काटने का प्रयास किया। बताते हैं कि जब शिवलिंग तोड़े जाने की सूचना शिव भक्तों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते भारी संख्या में शिव भक्त मंदिर पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों को आता हुआ देख दिलीप मौके से भाग गया। सूचना पाकर शहर कोतवाल सहित सिविल लाइन चौकी पुलिस व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शहर कोतवाल ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

23 साल पहले ही हुई थी शिवलिंग की स्थापना

गौरतलब है कि यह शिवलिंग लोगों की आस्था का केंद्र था। इस शिवलिंग को वर्ष 2003 में स्थापित किया गया था। पुलिस ने आरोपी दिलीप की तलाश करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने खंड शिवलिंग की तलाश में रात में ही जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने काफी देर बाद जंगल से खंडित शिवलिंग को बरामद किया। इससे पहले, सीतापुर से खबर आई थी कि कोर्ट से घर लौटी बहन को भाई ने मौत के घाट उतार दिया था। धारदार हथियार से मारकर उसकी जान ले ली है।

(इनपुट- मोहित मिश्रा)

ये भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा में दौड़ेगी हर-हर महादेव लिखी कांवड़ वैन, मुरादाबाद पुलिस ने की खास तैयारी





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें