लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राशन की दुकानों पर अब बदला हुआ माहौल दिखाई देगा। जो लोग राशन की दुकानों पर राशन लेने जाते हैं, सरकार उनका गुड़-पेठा और पानी से स्वागत करेगी। इसके अलावा अब राशन लेने वालों को दुकान के बाहर लाइन लगाकर नहीं खड़ा रहना पड़ेगा।
क्या है पूरा मामला?
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब फ्री राशन ही नहीं देगी बल्कि राशन लेने के लिए आने वाले लोगों की आवभगत भी करेगी। यूपी में अब राशन की दुकानों पर लोगों को लाइन नहीं लगानी होगी। लोगो के लिए वहां कुर्सियां होंगी और राशन लेने के लिए आने वालों का स्वागत पानी,गुड़ और पेठे से किया जाएगा।
राशन में एक व्यक्ति को मिलता है 5 किलो गेंहू और 5 किलो चावल
यूपी में बड़ी संख्या में लोगों को सरकार हर महीने मुफ्त राशन दे रही है। राशन में एक व्यक्ति को 5 किलो गेंहू और 5 किलो चावल दिया जाता है। राशन बांटने के लिए पूरे प्रदेश में राशन की दुकानें हैं।
हर दुकान पर करीब पच्चीस-पच्चीस कुर्सियां पड़ेंगी
अभी के हालात ये हैं कि राशन लेने के लिए लोगों को कोटेदार के यहां लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। अब सरकार राशन लेने आने वालों के बैठने के लिए दुकानों पर कुर्सियां डालने जा रही है। हर दुकान पर करीब पच्चीस-पच्चीस कुर्सियां डाली जाएंगी।
हर राशन की दुकान पर पानी होगा और मुंह मीठा कराने के लिए गुड़ या पेठा होगा। सरकार ने इसका बजट जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि देश में 2020 से ही मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। बीजेपी को इन लाभार्थियों के वोट भी बहुत मिले। अब 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि मुफ्त राशन के साथ-साथ लोगों का ये सम्मान उन्हें और फायदा पहुंचाएगा।
इससे पहले भी इस तरह की एक खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि राशन कार्ड यूजर्स को अब लाइन लगाने की जरूरत नहीं है! फोन पर एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी।
ये भी पढ़ें-








