वडोदरा में बस के दरवाजे में फंस गई बच्चे की गर्दन, तड़पकर हो गई मौत, CCTV आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

वडोदरा के सूर्यनगर-तरसाली बायपास के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एसआर एनर्जी कंपनी परिसर में पार्क की गई निजी बस के दरवाजे में गर्दन फंसने से 8 वर्षीय मासूम दिव्येश राठवा की दर्दनाक मौत हो गई। दिव्येश अपनी मां से प्रसाद लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ समय बाद बच्चा जमीन पर बेहोशी की हालत में मिला। परिजन 108 एम्बुलेंस से उसे सयाजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दिव्येश को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। कपूराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दिव्येश की गर्दन बस के दरवाजे में फंसी है।

परिवार वाले तलाश रहे थे, मृत मिला बच्चा

लोगों ने बताया कि दिव्येश तर्साली-2 स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। मृतक बच्चे दिव्येश के पिता राकेशभाई राठवा सूर्यनगर के निकट स्थित एसआर बायोगैस कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद दिव्येश घर से प्रसाद लेने के लिए निकला था और जब वह कुछ समय बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो परिवार उसकी तलाश करने लगा। तलाश और पूछताछ के दौरान किसी ने बताया कि पास में ही पार्क के पास बच्चे के साथ हादसा हो गया है। उसकी गर्दन कथित रूप से एक लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में फंसी थी। 

घटना सूर्यनगर-तर्साली बाइपास और धन्यावी रोड के बीच स्थित एक बस रिपेयरिंग परिसर में सात वर्षीय दिव्येश की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। दिव्येश दूसरी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस जांच के दौरान घटना के महत्वपूर्ण 15 मिनट का CCTV फुटेज गायब मिला है।

 

(वडोदरा से सत्यम नेवासकर की रिपोर्ट)



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें