‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जन्माष्टमी के जश्न में अभिरा की साइकिल से होगी धांसू एंट्री, नागिन डांस कर दादी सा को बचाएगा कबीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग एपिसोड इमोशनल ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और खूब सारी मस्ती से भरा होने वाला है, जो दर्शकों को रुलाने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देगा। कहानी में अब तक अपने देखा कि कैसे पोद्दार हाउस में विद्या के ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुनते ही सभी परेशान हो जाते हैं और उसे खुश रखने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। हालांकि, कहानी में अब एक नया मोड़ आने वाला है, जिसके बाद अभिरा की सोच कबीर के लिए बदल जाएगी। दर्शकों को आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि टेंशन और मजाक का मिला-जुला माहौल तब बनता है, जब कबीर की लापरवाही से चलाई जा रही साइकिल की वजह से अभिरा की कार का एक्सीडेंट हो जाता है और कावेरी दादी सा सड़क पर बेहोश हो जाती हैं। पछतावे में कबीर उनकी मदद के लिए एक अनोखा और मजेदार कदम उठाएगा।

कबीर ने नागिन डांस कर दादी सा की मदद की

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि घबराहट में कबीर अचानक सामने से आ रही कार को रोकने के लिए नागिन डांस करने लगेगा। हैरानी की बात है कि कार रुक जाती है और उसमें एक डॉक्टर होता है, जो तुरंत कावेरी को इंजेक्शन लगाकर इलाज करते दिखाई देगा और बताएगा कि उनके बेहोश होने की वजह सदमा और लो ब्लड प्रेशर था। अभिरा इस बात से खुश होती दिखाई देगी कि कबीर ने उनकी मदद के लिए कुछ ऐसा किया, जो लोग शायद दूसरे के लिए नहीं करते हैं। ड्रामा तब और भी मजेदार हो जाता है, जब कबीर, अभिरा को ‘रासलीला’ कॉन्टेस्ट में पहुंचने के लिए अपनी साइकिल इस्तेमाल करने का सुझाव देता है।

अभिरा की धांसू साइकिल एंट्री

अभिरा साइकिल पर सवार होकर दमानी के घर में जबरदस्त एंट्री करती दिखाई देगी, जिससे पोद्दार और दमानी दोनों ही परिवार हैरान नजर आते हैं। इस बीच, अरमान के गुस्से से डरकर विद्या, कावेरी और अभिरा परिवार से उस एक्सीडेंट और कबीर की गलती को छिपाने का फैसला करते हैं। वहीं, जन्माष्टमी के जश्न में अभिरा की साइकिल से एंट्री होते देख कुछ लोग हैरान हो जाते हैं।

मायरा की वजह से अभिरा बनी डिटेक्टिव

स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि मायरा के सीक्रेट लवर का पता लगाने के लिए अभिरा डिटेक्टिव बनेगी। अभिरा अपनी बेटी मायरा के अजीब व्यवहार पर ध्यान देगी। इस अचानक आए बदलाव से अभिरा को शक होता है। सच का पता लगाने के लिए अभिरा, मायरा से सवाल-जवाब करती है और मायरा लगभग कबीर का नाम बता ही देती है, लेकिन अचानक रुक जाती है। बात बदल देती है और अजीब-अजीब बहाने बनाती है। इससे अभिरा का शक और पक्का हो जाता है कि सच में मायरा की जिंदगी में कोई है। अब सवाल यह है कि क्या कबीर और मायरा की प्रेम कहानी दुश्मनी का एक नया अध्याय खोलेगी?

(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)

ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में विद्या को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अरमान की बढ़ी चिंता, कबीर-मायरा पर अभिरा को शक



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें