Independence Day Viral Video, Independence Day Viral Moments : देशभक्ति भरे गाने गाकर लोगों ने सेलिब्रेट किया Independence Day

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का जुनून देखने को मिला। लोग न सिर्फ तिरंगा फहराकर और ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होकर बल्कि देशभक्ति भरे गाने गाकर भी आजादी का जश्न मना रहे हैं। इन क्षणों के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों, गांवों, स्कूल-कॉलेजों और यहां तक कि पुलिस थानों में भी लोग ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘तेरी मिट्टी’, ‘ऐ वतन’, ‘वंदे मातरम्’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसे गानों पर भाव विह्वल होते नजर आए। 

रील्स में मधुर गाने गाते नजर आए लोग

सोशल मीडिया पर युवा और आम लोग इंस्टाग्राम रील्स बनाकर इन गानों पर ट्रांजिशन, सिंगिंग और पारिवारिक वीडियो शेयर कर रहे हैं। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘ऐ वतन’ जैसे इमोशनल गाने रील्स में खास तौर पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

13 वर्षीय बेटी के इस वीडियो को एक्स पर @OPChoudhary_Ind नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

पुलिस थाने में गायन करतीं महिला पुलिसकर्मी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyankamishra612 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

पियानो वादन के साथ गायन करते बच्चे के इस वीडियो को एक्स पर @aaikmbairport नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

देशभक्ति भरे गाने गाते युवाओं का वीडियो एक्स पर @sofiafirdous1 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 

स्कूल में देशभक्ति की भावना से प्रस्तुति देती बच्ची का ये वीडियो एक्स पर @GauravS43859758 नामक हैंडल से शेयर किया गया है।  

औपचारिक कार्यक्रमों ये इतर भी दिखी देशभक्ति 

यह जश्न सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। घर-घर में परिवार एक साथ बैठकर पुराने और नए देशभक्ति गाने सुन-गा रहे हैं। यूट्यूब पर भी देशभक्ति गानों के ज्यूकबॉक्स और स्पेशल प्लेलिस्ट्स लाखों व्यूज हासिल कर रहे हैं। लोग इन वीडियो के जरिए आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को नमन कर रहे हैं और एकता, गर्व तथा देशप्रेम का संदेश फैला रहे हैं। इतना ही नहीं लोग ऐसे ही वीडियो वाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगा रहे हैं। ये वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि युवा पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गानों के स्वर पूरे भारत में गूंज रहे हैं।  

ये भी पढ़ें –


AI यूथ स्किलिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक, PM मोदी ने लाल किले से किए 6 बड़े ऐलान





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें