भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर संकट के बादल, BCB प्रेसिडेंट के बयान से बढ़ा सस्पेंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारतीय टीम को अगले महीने की शुरुआत में बांग्लादेश का दौरा करना था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने संकेत दिए हैं कि भारत का बांग्लादेश दौरा एक बार फिर स्थगित हो सकता है क्योंकि BCCI और BCB इस सीरीज को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं। यह दौरा मूल रूप से पिछले साल अगस्त में होना था, जिसे टालकर सितंबर 2026 में रीशेड्यूल किया गया था। इस साल जनवरी में BCB ने घोषणा की थी कि भारतीय टीम ढाका और चटगांव में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। हालांकि BCCI की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

3 सितंबर को खेला जाना था पहला वनडे

BCB की प्रेस रिलीज के अनुसार सीरीज का पहला वनडे 3 सितंबर को होना है। लेकिन, अब तक नया शेड्यूल जारी नहीं किया है। अभी यह साफ नहीं है कि सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार होगी या नहीं। ऐसे में इस दौरे की तारीखों के दोबारा बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच ढाका में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमीम इकबाल ने युवा खिलाड़ियों के लिए गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी नाम के एक टूर्नामेंट का ऐलान किया। क्रिकेट बोर्ड ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत सभी मुकाबले 28 अगस्त से 9 सितंबर तक शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर तमीम इकबाल ने क्या कहा?

इसी कार्यक्रम में तमीम इकबाल से जब ये पूछा गया कि क्या इस टूर्नामेंट का मतलब यह है कि भारतीय टीम नहीं आ रही है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। तमीम ने कहा कि दोनों बोर्ड भारत सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। तारीखों में थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है। यह टूर्नामेंट फिलहाल मीरपुर में आयोजित हो रहा है, लेकिन इसे दो मिनट में बसुंधरा मैदान पर शिफ्ट किया जा सकता है। जैसे ही भारत सीरीज तय हो जाएगी, हम उसी हिसाब से इसका शेड्यूल तैयार कर लेंगे। इससे पहले भी तमीम इकबाल ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी।

आईपीएल से मुस्तफिजुर को हटाने के बाद आया रिश्तों में तनाव

दरअसल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया था। इस फैसले के विरोध में अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम न भेजने का कड़ा निर्णय लिया। हालांकि तमीम के प्रेसिडेंट बनने पर दोनों बोर्ड के रिश्तों के सुधार आया है। वे इसी महीने की शुरुआत में भारत आए थे।

यह भी पढ़ें

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका ने स्क्वाड में किया बदलाव, मिशारा और अराचिगे की हुई एंट्री

बाबर आजम ने तबाह की पाकिस्तान की वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाजी, पूर्व महिला खिलाड़ी ने की कप्तान की जमकर आलोचना

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें