सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली दोस्ती की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। भारतीय ट्रैवल यूट्यूबर अभिनव रेड्डी ने अपनी जर्मन दोस्त के बचपन के गांव की यात्रा को ‘मेरे जीवन की सबसे बेहतरीन याद’ बताया है। इस यात्रा का वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर शेयर किया गया, जिसका कैप्शन है – ‘एक जर्मन लड़की ने मुझे अपने गांव बुलाया, यह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी याद है।’ शख्स ने याद करते हुए कहा कि उन्होंने यह सवाल पूछा था और उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि यह निमंत्रण उनके जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक बन जाएगा।
यूट्यूब पर शेयर किया गया पूरा वीडियो
इस वीडियो को यूट्यूब पर @AbhiHoneybeeandSaphira नामक चैनल से शेयर किया गया है। कहानी शुरू होती है बाली से। अभिनव रेड्डी जब बाली की यात्रा पर थे, तब उनकी मुलाकात एक जर्मन ट्रैवलर से हुई। दोनों ने साथ में रोड ट्रिप की और जल्द ही अच्छी दोस्ती हो गई। वीडियो की शुरुआत में अभिनव स्वीकार करते हैं, “मुझे लगा था कि जर्मन गांव का जीवन उबाऊ होगा। मैं इससे ज्यादा गलत नहीं हो सकता था।” फिर वह बताते हैं कि उनकी मुलाकात उस महिला से पहली बार बाली की यात्रा के दौरान हुई थी। एक रोड ट्रिप पर साथ में समय बिताने के बाद, दोनों दोस्त बन गए और उसने उन्हें जर्मनी में अपने घर आने का निमंत्रण दिया। निमंत्रण पर उन्होंने पूछा कि, “क्या आप सचमुच मुझे जर्मनी आमंत्रित कर रहे हैं?” वीडियो में दोनों को गांव घूमते, बचपन की यादों में खो जाते, पेड़ों पर चढ़ते, झील में नाव चलाते, खुले में तैरते और हल्की-फुल्की बातें करते हुए दिखाया गया है। एक जगह वह उससे कहती है, “मुझे खुशी है कि तुम मेरी यादों में हो” जिस पर वह जवाब देता है, “मुझे खुशी है कि तुम यहां आई हो क्योंकि मुझे लगता है कि यहां बहुत मजा आएगा।”
‘मेरी अब तक सबसे सही निर्णय’
वीडियो में दोनों इस बात पर भी चर्चा करते हैं कि किसी को आकर्षक क्या बनाता है। वह कहती है, “जब वे आपकी बात सुनते हैं, आपका सम्मान करते हैं और आपका भला चाहते हैं।” अभिनव भी सहमत होते हुए कहते हैं, “ये छोटी-छोटी बातें ही मायने रखती हैं।” वीडियो के अंत में, वह इस बात पर विचार करते हैं कि बाली में “एक आकस्मिक इंटरव्यू” से उनकी दोस्ती कैसे शुरू हुई और कहते हैं कि यह “मेरे द्वारा लिया गया अब तक का सबसे अच्छा निर्णय” साबित हुआ।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखने के बाद इस पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आईं। कई दर्शकों ने दोनों के बीच की मजेदार केमिस्ट्री का आनंद लिया।
एक यूजर ने लिखा कि, ‘वह ग्रीन फ्लैग नहीं है, वह तो पूरा हरा जंगल है।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आप हर लड़की से इतनी अच्छी तरह से जुड़ जाते हैं। आप दुनिया भर की किसी भी लड़की को नहीं छोड़ते।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘भाई सपनों की दुनिया में जी रहा है।’
चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘भाई, अगर वो तुम्हारे साथ है, तो तुम कैसे कह सकते हो कि ये बोरिंग है।’
पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘भाई, तुम्हें उससे शादी कर लेनी चाहिए। एकदम परफेक्ट जोड़ी।’
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ’38 मिनट तक लगातार मुस्कुराते रहे।’
एक और यूजर ने लिखा कि, ‘आप दोनों एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही हैं, भाई।’
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
‘गुड़गांव अदरक की तरह है…’ शहर की खराब सड़कों को लेकर तमतमाई महिला, Video हो रहा वायरल








