माखन मिश्री की जगह इस जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को लगाएं मखाना पाग से भोग, यहां से नोट करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन अगर इस बार आप कान्हा को कुछ खास चीज से भोग लगाना चाहते हैं, तो मखाना पाग आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह क्रंची, स्वादिष्ट और पौष्टिक प्रसाद बनाने में बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए मखाना पाग की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • फूल मखाना: 3 कप (लगभग 100 ग्राम)
  • चीनी: 1.5 कप
  • पानी: 3/4 कप
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल: 1/2 कप
  • काजू और बादाम: 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
  • खरबूजे के बीज (मगज): 2 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर: 1/2 छोटी चम्मच
  • देसी घी: 3 से 4 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

ड्राई फ्रूट्स और मखाना भूनें

एक भारी तले की कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी गरम करें। सबसे पहले इसमें कटे हुए काजू, बादाम और खरबूजे के बीज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकालें। अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और धीमी आंच पर मखानों को लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक भूनें। जब मखाने उंगली से दबाने पर आसानी से टूटने लगें, तो गैस बंद कर दें। मखानों के ठंडा होने पर उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसी के साथ कद्दूकस नारियल को भी हल्का सा सूखा भून लें।

चाशनी तैयार करें
कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर चढ़ाएं। चीनी के पूरी तरह से पिघलने के बाद इसे 4-5 मिनट तक उबलने दें। हमें एक तार की चाशनी बनानी है। चाशनी को जांचने के लिए एक बूंद उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें, अगर एक तार बनता दिखे तो चाशनी तैयार है। अब इसमें इलायची पाउडर मिला दें।

सामग्री मिलाएं और जमाएं
आंच को एकदम धीमा करें। चाशनी में दरदरा पिसा मखाना, भुना नारियल और तले हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और तब तक लगातार चलाते रहें जब तक कि मिश्रण कढ़ाई का तला न छोड़ने लगे और गाढ़ा न हो जाए। अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को थाली में पलटें और चम्मच की मदद से फैलाएं।

कटिंग और परोसना
जब पाग थोड़ा गुनगुना रहे, तभी चाकू की मदद से अपनी पसंद के चौकोर या बर्फी के आकार में काट लें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद पाग की टुकड़ियों को अलग कर लें। आपका कृष्ण प्रिय मखाना पाग तैयार है। भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल रखकर यह पाग अर्पित करें।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें