12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन का निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय में बैठक हुई। पैनल अधिवक्ताओं के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने समीक्षा की। इसमें लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन पर चर्चा की गई। बैठक आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का निष्पादन कराने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें