अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए इंटरव्यू आज, हिंदू होना, शुद्ध शाकाहारी, शराब और नशे से दूर रहना जरूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। राम मंदिर में सीईओ पद के लिए इंटरव्यू आज होने हैं। सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए 5,300 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। इसके बाद एक चयन समिति ने इंटरव्यू के लिए 18 उम्मीदवारों को चुना है। प्रशासनिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

मंदिर परिसर में लिया जाएगा इंटरव्यू

चुने गए उम्मीदवारों का मंगलवार और बुधवार को मंदिर परिसर में इंटरव्यू लिया जाएगा। सीईओ पद के लिए इंटरव्यू लेने वाले पैनल में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और शिर्डी साईंबाबा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल होंगे। 

प्रबंधन का होना चाहिए बेहतर अनुभव

सीईओ का मुख्य कार्य मंदिर के कामकाज का प्रबंधन देखना होगा। इसलिए उम्मीदवार के पास प्रबंधन का बेहतर अनुभव होना जरूरी है। मंदिर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चुने गए उम्मीदवार का हिंदू होना और हिंदू धर्म की सभी परंपराओं और नियमों का पालन करना जरूरी है, जिसमें पूरी तरह शाकाहारी होना और शराब या नशे से दूर रहना शामिल है। 

50 से 70 साल तय की गई आयु सीमा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए आयु सीमा 50 से 70 साल तय की गई है। ट्रस्ट के अधिकारियों ने जून के पहले सप्ताह में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप लगने के बाद एक सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया था। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। शुरुआत में उसे जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें